5 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर तोड़ खेत में फैका शव

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां औराई थाना क्षेत्र के सरहंचिया गांव में 5 वर्षीय मासूम बच्चे अमन कुमार की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्चे का शव गांव के ही एक खेत में फेंका हुआ मिला, जिसके हाथ-पैर और गर्दन टूटी हुई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग आक्रोश में हैं।

क्या है पूरा मामला…

जानकारी के अनुसार, अमन कुमार, जिसके पिता का नाम शंभु सहनी है, 23 अप्रैल 2025 को अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पांच दिन बाद, 28 अप्रैल 2025 को बच्चे का शव घर से महज 500 मीटर दूर एक खेत में मिला। शव की हालत देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। बच्चे के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, और प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि हत्या से पहले उसे क्रूरता से प्रताड़ित किया गया।

जांच में जुटी पुलिस…

घटना की सूचना मिलते ही औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस गांव वालों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके।

परिजनों का बुरा हाल, गांव में आक्रोश…

अमन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की निर्मम हत्या की खबर सुनकर गांव में गम और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस का बयान…

औराई थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जा सकता है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार     |     प्रतापगढ़ रियासत के महाराजा पूर्व सांसद व भाजपा की वरिष्ठ नेता राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महाराजा जय सिंह सिसोदिया का हुआ निधन, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार     |     सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नौ दो ग्यारह वाली सुनाई कहावत,पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला हमला     |     अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू जाने वाली ट्रेनें हुईं फुल,कई में टिकट बुकिंग बंद, स्पेशल गाड़ियों में लंबी वेटिंग     |     सपा पंचायत चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर,आरक्षण-परिसीमन पर रहेगी नजर,जानें किस तरह सौंपी गईं जिम्मेदारियां     |     राजा रघुवंशी हत्याकांड में ललितपुर से शिलांग पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार     |     कौशांबी में दो समाज को लड़ा रहे दोनों डिप्टी सीएम,आखिर किस मामले में भाजपा को लपेट रहे अखिलेश यादव     |     फर्जी आय-जाति,जन्म प्रमाणपत्र और‌ आधार कार्ड बनाने का हुआ खुलासा,पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार     |     सिक्किम में हनीमून पर गए एक और दंपति लापता,ग्यारहवें दिन भी पता नहीं लगने पर परिजन परेशान,बोले-एक चप्पल तक नहीं मिली     |     विधायक की बेटी ने फ्लैट में घुसकर महिला और बेटियों को पीटा, बाल पकड़ कर घसीटा, दी गालियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000