पच्चास हजार के इनामी बदमाश और पुलिस से हुई मुठभेड़ ,मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में क्राइम ब्रांच, भिनगा व मल्हीपुर पुलिस ने सोमवार रात पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। हत्या व लूट में वांछित होने के साथ ही इस शातिर पर 50 हजार का इनाम भी था जिसके कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक 12 बोर तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। एसपी प्राची सिंह के अनुसार प्रभारी निरीक्षक भिनगा निर्भय नारायण सिंह सोमवार रात भंगहा मोड़ पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल रोकने पर मोटरसाइकिल सवार ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। इसमें पुलिस बाल-बाल बची। इसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर मल्हीपुर की तरफ भागने लगा।

आगे से प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर रामपाल यादव ने हमराहियों के साथ गंजी घाट से आगे मल्हीपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी की जहां पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार अचानक कच्चे रास्ते पर मुड़ गया। करीब 200 मीटर आगे वह मोटरसाइकिल से गिर गया। इसके बाद वह पैदल ही भागने लगा। पुलिस टीम के घेरने पर उसने पुन: पुलिस टीम पर फायर किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक भिनगा ने भी फायर किया। गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगने के बाद वह गिर पड़ा। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बिहार राज्य के जिला सिवान अंतर्गत थाना बड़हरिया निवासी संजय चौहान उर्फ अनिल गुप्ता के रूप में हुई। इसके विरुद्ध वर्ष 2011 में भिनगा व सिरसिया थाने में हत्या, लूट, अपहरण के कई मामले दर्ज हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000