गला दबाकर की 6 साल बच्चे की हत्या; बेड बॉक्स में छिपाया था शिवांश का शव, दो दिन तक परिजनों को फूफा ऐसे देता रहा चकमा, इसलिए ली थी मासूम की जान

फरीदाबाद। एनआईटी की भगत सिंह कालोनी में मंगलवार से गायब छह साल के बच्चे का शव पास में रहने वाली उसकी बुआ बबीता के घर से बरामद हुआ है। शव मकान के ऊपर बने कमरे के अंदर बेड के अंदर था। बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे। गला दबाकर हत्या करने का अनुमान है। सूचना मिलने पर हलचल मच गई। मौके पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। शव को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में रखवाया। एनआईटी थाने में अपहरण के साथ अब इस मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस ने बच्चे के फूफा को हिरासत में लिया है। इसी पर हत्या का शक है। पूछताछ के लिए बच्चे की बुआ को भी हिरासत में लिया हुआ है।

ऐसे गायब हुआ बच्चा…

मंगलवार को बच्चा अपने घर के बाहर से अचानक गायब हो गया था। बच्चे की स्वजन और पुलिस ने खूब तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। एनआईटी थाना पुलिस ने अपहरण की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। यहां रहने वाले भानू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा बेटा शिवांश उर्फ छोटू मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर के बाहर खेल रहा था। उसके बाद कहां चला गया, इसका पता नहीं लगा। उन्होंने शक जाहिर किया था कि बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है।

सीसीटीवी कैमरे से पता लगा…

बच्चे के घर के सामने एक मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसकी फुटेज से पता लगा कि बच्चा पास में रहने वाली अपनी बुआ के घर में गया था लेकिन बाहर नहीं निकला। शक के आधार पर पुलिस ने बच्चे के फूफा बलराम के बच्चों से पूछताछ की। पता लगा कि बलराम दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता है और महीने में दो-तीन बार यहां आता है। जिस दिन से बच्चा गायब हुआ था, उसी दिन बलराम चला गया था। उसके बाद से घर नहीं आया। पुलिस ने शक के आधार पर बलराम को दिल्ली जाकर काबू किया और सख्ती से पूछताछ की।

रंजिश के चलते की हत्या…

बच्चे की मां सिमरन ने बताया कि बलराम अपनी पत्नी बबीता के साथ अक्सर मारपीट करता था। करीब चार साल पहले उसने बबीता के साथ मारपीट की थी। बच्चे के पिता यानी बबीता के भाई भानू ने अपने जीजा बलराम को दो-चार थप्पड़ जड़ दिए। उस समय ही बलराम ने कहा था कि तूझे खून के आंसू रुलाउंगा। तूझे बर्बाद कर दूंगा। आशंका है कि तब से बलराम रंजिश पाले हुए था। इसी रंजिश के चलते उसने बच्चे काे अपने मकान के ऊपर वाले कमरे में ले जाकर मार दिया और शव को बेड के अंदर छुपा दिया। अब पुलिस बच्चे की बुआ बबीता से भी पूछताछ कर रही है।

मोमोज खाने के बहाने बुलाया…

पता चला है कि जिस दिन बच्चा गायब हुआ, उस दिन बलराम मोमोज लाया था। मोमोज खिलाने के बहाने उसने शिवांश को अपने घर में बुला लिया और चुपके से उसे ऊपर वाले कमरे में ले गया। इस कमरे में बेड के अलावा अन्य प्रकार का सामान रखा रहता है। कमरे में कोई सोता या रहता नहीं था।

हमें बर्बाद कर दिया…

बच्चे की मां सिमरन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बिलखते हुए कह रही थी कि बलराम ने वास्तव में ही बर्बाद कर दिया। वह यह बात कहता रहता था। आसपास के लोग भी इस हादसे को लेकर सहम गए। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि रिश्तेदार ही बच्चे के साथ ऐसी हरकत कर सकता है। हालांकि सिमरन बार-बार यह भी कह रही थी कि बबीता बच्चे से बहुत प्यार करती थी। वह इस कांड में कतई शामिल नहीं हो सकती।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000