झाड़ियों से मिला कानपुर के युवक का क्षत-विक्षत शव, पत्नी और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

गुरुग्राम। सेक्टर 37 शनि मंदिर के पास भारत पेट्रोल पंप के पीछे खाली पड़ी जमीन में झाड़ियों से गुरुवार को बरामद किए गए क्षत-विक्षत शव की पहचान कर ली गई है। 30 वर्षीय युवक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के मीरपुर छावनी का रहने वाला था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को स्वजन को सौंप दिया गया। यह भी पता चला कि युवक की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी। इसके बाद हाथ पैर बांधकर उसके शव को फेंका गया था।

मृतक का बड़ा भाई है सपा नेता

सेक्टर 10ए थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शव मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की थी। युवक की जेब से एक बिल पाया गया था। जब उस बिल पर दिए गए नंबर की जांच की गई तो युवक की पहचान फैसल इदरीसी के रूप में की गई। सूचना पर इनका परिवार भी शनिवार को गुरुग्राम पहुंचा। मृतक के बड़े भाई शादाब आलम कानपुर नगर के समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष हैं।

पत्नी सहित मामा पर जताया हत्या करने का शक 

परिवार ने फैसल की पत्नी उजमा, उसके मामा और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सेक्टर 10ए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। बताया जाता है फिलहाल जिनके नाम पर एफआइआर की गई है वह आरोपित फरार हैं।

पत्नी से नहीं था मधुर संबंध

बड़े भाई शादाब ने शिकायत में कहा कि फैसल की शादी करीब तीन साल पहले रिश्तेदारी की लड़की उजमा से हुई थी। उजमा का परिवार छह-सात सालों से गुरुग्राम के कादीपुर इलाके में रह रहा है। उजमा भी यहां काम करती थी। तीन साल पहले जब शादी हुई तो उजमा कानपुर ससुराल में रहने आई। हालांकि, 15 दिन बाद से ही उसने लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद उजमा और फैसल कानपुर में ही किराये पर रहने चले गए। यहां पर दोनों में नहीं बनी। उजमा फैसल को गुरुग्राम चलने के लिए बार-बार कहती थी।

आए दिन होता रहता था झगड़ा

काफी झगड़ों के बाद दोनों गुरुग्राम के कादीपुर में रहने के लिए आ गए। यहां भी दोनों में नहीं बनी। कई बार फैसल ने फोन पर झगड़े होने और प्रताड़ित किए जाने की जानकारी दी। फैसल को उजमा के चरित्र पर भी शक था। बताया कि 23 फरवरी को फैसल ने फोन कर मारपीट के बारे में जानकारी दी थी। यह भी बताया था कि उजमा और उसके मामा आफताब ने मारपीट की। जिसके कारण वह गंभीर है और अस्पताल में है। परिवार का आरोप है कि 23 दिसंबर के बाद से ही फैसल का फोन स्विच ऑफ है। उन्होंने उजमा व उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000