रात में खाना खाकर सोए एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मुजेसर थाना क्षेत्र के गांव सरूरपुर के एक घर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। किराये के मकान में रह रहे पति-पत्नी और पांच साल के बेटे की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सभी के शव घर में ही पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को कमरे से कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि कोई जहरीला पदार्थ खाने से तीनों की जान चली गई, क्योंकि उनके नाम और मुंह से झाग निकल रहा था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

खाना खाकर सोए थे सभी

जानकारी के अनुसार, बिहार के बक्सर जिले के गांव नियाजीपुर निवासी राजेश अपने छोटे भाई रमेश, उसकी पत्नी ममता और बेटे छोटू के साथ यहां सरूरपुर गली नंबर 9 में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों भाई बेलदारी का काम करते हैं। चारों लोग एक साथ कमरे में रहते थे। सोमवार को चारों ने पहले खाना खाया, फिर हलवा भी खाया। लेकिन सुबह करीब पांच बजे राजेश दवा खाने के लिए उठे, क्योंकि उनके पैर में पहले से चोट लगी हुई थी। उन्होंने छोटे भाई रमेश को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह उठा नहीं। उसके बाद वह भी दवा खाकर दोबारा सो गए।

12 बजे तक नहीं हुई हलचल तो हुआ शक

मकान मालिक परशुराम ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे दोबारा सोकर उठने के बाद राजेश ने अपने भाई और उसकी पत्नी और बच्चों को जगाने का प्रयास किया, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक को फोन कर बुलाया। परशुराम ने बताया कि वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर चाय की दुकान करते हैं। उसी मकान में ऊपर वाले फ्लोर में रहते हैं। नीचे दो कमरे किराये पर दे रखे हैं। तीनों की मौत की आशंका होने पर तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मुजेसर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

दो माह पहल ही आए थे यहां

मकान मालिक ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही किराये पर राजेश का परिवार रहने के लिए आया था। पहले तो उन्होंने मकान देने से मना कर दिया, लेकिन उनकी हालत देखकर कमरा किराये पर दे दिया था। मालिक के मुताबिक, रात में घर में हलवा भी बना था। सभी एकसाथ खाकर जमीन पर बिस्तर लगाकर सोए हुए थे। मृतक के बड़े भाई राजेश के पैर में चोट लगने के कारण उसे चलने फिरने में परेशानी हो रही है। डॉक्टर से दवा लेकर वह काम पर नहीं जा रहा था। मालकि के मुताबिक, मृतक रमेश के नाक से खून निकला हुआ था, जबकि उसकी पत्नी ममता और बेटे के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000