82 साल की बुजुर्ग महिला ने लगाई पुलिस से गुहार ‘मुझे मेरी दोनों बहुओं से बचाओ’, डंडों से पीटकर तोड़ा सास का हाथ

यूपी के झांसी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला ने अपनी जेठानी के साथ मिलकर 82 साल की बुजुर्ग सास को डंडों से पीटा, और हाथ तोड़ दिया। टूटे हाथ के साथ बुजुर्ग सास थाने पहुंचीं और पुलिस से गुहार लगाई। झांसी के सीपरी बाजार के पेलगुवा गांव में रिश्तों को तार-तार करने की बात सामने आई है।

यहां जमीन के कागज पर अंगूठा लगाने से मना करने पर नाराज देवरानी-जेठानी ने मिलकर 82 साल की बुजुर्ग सास की डंडों से निर्मम पिटाई कर डाली। पिटाई से सास का हाथ टूट गया। टूटे हाथ के साथ कराहती हुई वह सीपरी बाजार थाने जा पहुंचीं। सीओ को सामने देख वह बिलख उठीं। बुजुर्ग सास की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने दो बहुओं समेत छोटे बेटे संतलाल यादव के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

पेलगुवा गांव निवासी मन्नू देवी ने पुलिस को बताया कि पति मुलायम की करीब 20 साल पहले मौत हो गई। बेटों को उनके हिस्से की चार-चार बीघा जमीन मिल चुकी है। उनके पास भी चार बीघा जमीन है। यह जमीन छोटा बेटा संतराम, उसकी पत्नी कुंती एवं बड़ी बहू राममूर्ति हथियाना चाहती हैं। अक्सर ये लोग वृद्धा की पिटाई करते हैं। 6 नवंबर को छोटी बहू कुंती ने जमीन को अपने नाम कराने के लिए कागज पर अंगूठा लगाने को कहा। इस पर उन्होंने इन्कार कर दिया।

दोनों बहुओं ने मिलकर सास को पीटा

मन्नू देवी के मुताबिक, छोटी बहू नाराज हो गई। उसने अपनी जेठानी राममूर्ति को बुला लिया। दोनों ने मिलकर उसे डंडों से पीटा। कुंती ने उसे कई थप्पड़ मारकर नीचे गिरा दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए, जिससे उसकी जान बच सकी।
छोटे बेटे पर धमकाने का आरोप
पिटाई की वजह से उनका एक हाथ नहीं उठ रहा है। छोटा बेटा संतलाल भी धमका रहा है। शुक्रवार को बड़े बेटे मंगल के आने पर वह उसके साथ किसी तरह कराहते हुए थाने पहुंची। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम किसी मामले की जांच के लिए थाने पहुंचे थे।
बुजुर्ग ने लगाई पुलिस से गुहार
उनको सामने देख वृद्धा बिलख उठीं। उनसे न्याय की गुहार लगाते हुए दोनों बहुओं से बचाने की गुहार लगाई। सीओ सिटी के मुताबिक, बुजुर्ग की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन कराई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000