प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये

वीरभानपुर। मनेथू व कनेहटी गांव की सीमा स्थित ईंट-भट्ठा के पास बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार दोपहर एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट से 85,700 रुपये लूट लिया। विरोध करने पर तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस को सूचना मिली तो बहरिया समेत कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डीसीपी गंगानगर ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया है। 

प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थानांतर्गत बनवारपुर गांव निवासी शशि कुमार मिश्रा एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट है। मंगलवार दोपहर वह थरवई के मनेथू गांव में एक किसान के यहां वसूली करने आया था। यहां से 85,700 रुपये वसूली करके वह बाइक से घर के लिए निकला। अभी वह मनेथू व कनेहटी गांव की सीमा स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंचा था कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर शशि को रोक लिया। उसे तमंचा सटा दिया और बैग छीन लिया। 

इस दौरान शशि ने विरोध किया तो उसे गोली मारने की धमकी दी और तमंचा लहराते हुए भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट से क्षेत्र के लोगों में खलबली मच गई। बहरिया, थरवई के साथ ही फूलपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई जगह वाहनों की जांच पड़ताल शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, मामला थरवई व बहरिया थाने की सीमा में होने के कारण मुकदमा कहां दर्ज किया जाए, इसे लेकर पेंच फंसा रहा। हालांकि, बहरिया थाना प्रभारी महेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज किया। अपर पुलिस उपायुक्त पुष्कर वर्मा ने बताया कि डीसीपी गंगानगर ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पांच टीमें गठित की है। घटनास्थल समेत अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000