50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर: 90 मुकदमे; 4 महीने में 19वां एनकाउंटर

यूपी के शामली में दिल्ली का 50 हजार का इनामी बदमाश रिहान एनकाउंटर में मारा गया। मुठभेड़ से 3 घंटे पहले रिहान ने अपने साथी के साथ एक युवक से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए थे। इसके बाद पुलिस ने पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया। रात 12:30 बजे दोनों बदमाशों को घेर लिया गया। पुलिस ने सरेंडर करने को कहा, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही सुमित को गोली लग गई। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की। इस दौरान रिहान को गोली लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

एनकाउंटर के बाद पुलिस रिहान को अस्पताल लेकर आई। जहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह दिल्ली के जाकिर नगर, न्यू ओखला का रहने वाला था। उस पर 90 मुकदमे दर्ज थे। उसके पास से एक मेड इन इटली पिस्तौल, एक देसी पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस और सोने की अंगूठी मिली है। मुठभेड़ कोतवाली क्षेत्र के यमुना नहर के पास हुई।

पुलिस ने बदमाश को रोका तो फायरिंग कर दी

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि गुरुवार रात नौ बजे बाबरी क्षेत्र में रिहान ने अपने साथी के साथ लूट की थी। बदमाशों ने बाइक से जा रहे फतेहपुर निवासी राहुल को रोका। उससे नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया और इसके बाद फरार हो गए।

राहुल ने किसी तरह इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट किया गया। जगह-जगह चेकिंग अभियान शुरू किया गया। रात 12:30 बजे कोतवाली पुलिस और आदर्श मंडी पुलिस पूर्वी यमुना नहर पर बदमाशों की तलाश कर रही थी, तभी दोनों बदमाश बाइक से आते दिखाई दिए।

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके, बल्कि यू-टर्न लेकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही सुमित को गोली लग गई। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की।

35 मिनट तक चली मुठभेड़

बदमाश रिहान गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। सिपाही और बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 30 से 35 मिनट तक मुठभेड़ चली।

रिहान दिल्ली, यूपी और हरियाणा में महिलाओं से चेन लूटने की घटनाओं को अंजाम देता था। रिहान पर सबसे अधिक 49 मुकदमे दिल्ली में और गाजियाबाद में 28 मुकदमे दर्ज थे। शामली, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर में भी लूट, चोरी और जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज थे।

CM ने कहा था- ‘यूपी पुलिस मारे नहीं तो क्या गोली खाए’

इससे पहले योगी ने मंगलवार को यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 के उद्घाटन के दौरान कहा था कि 2012 से 2017 के बीच यूपी में 900 से ज्यादा दंगे हुए। ऐसे वक्त पर मुझे दायित्व सौंपा गया। हमने तय किया- जीरो टॉलरेंस। बहुत बार लोग टिप्पणी करते हैं कि पुलिस ने गोली क्यों मार दी। अगर पुलिस गोली न मारे तो क्या खाए। अगर उस अपराधी के पास गोली चलाने की आजादी है तो हमने भी पुलिस को पिस्तौल दी है।

हाईकोर्ट ने कहा था- यूपी पुलिस तारीफ- प्रमोशन के लिए एनकाउंटर कर रही

पिछले हफ्ते यूपी पुलिस के ‘हाफ एनकाउंटर’ तरीके पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने कहा था- पुलिस अधिकारी सिर्फ तारीफ, समय से पहले प्रमोशन और सोशल मीडिया पर वाहवाही के लिए अनावश्यक रूप से गोली चला रहे हैं।

हाईकोर्ट ने 6 पॉइंट पर गाइडलाइंस जारी की थी। जस्टिस अरुण कुमार देशवाल की बेंच ने साफ चेतावनी दी थी- अगर पुलिस एनकाउंटर मामलों में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं हुआ तो जिले के SP, SSP और पुलिस कमिश्नर व्यक्तिगत रूप से कोर्ट की अवमानना के दोषी माने जाएंगे।

8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया

राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000