मामूली विवद के चलते स्कूल में 9वीं के छात्र को छात्र ने चाकू मारकर की हत्या

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 9वीं के छात्र की स्कूल परिसर में हत्या हो गई। छात्र छुट्टी के बाद स्कूल परिसर में खड़ा था, तभी 8वीं के छात्र ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। दो दिन पहले दोनों में मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी छात्र ने मोबाइल कर हत्या की धमकी दी थी।

वारदात शहपुरा थाना क्षेत्र के नटवारा गांव की है। गुरुवार शाम 4:30 बजे छात्र रोहित प्रजापति (16) छुट्टी के बाद स्कूल परिसर में खड़ा था। तभी 8वीं पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र ने उसे चाकू मार दी। शिक्षकों ने रोहित को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। लेकिन उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

चाकू बरामद, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं…

 पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर उसे बाल सुधार गृह भेजा है। उससे वारदात में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर ली गई है। विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत छात्र के परिनजों के बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके।

लंच के समय लाया था चाकू…

पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र दो दिन पहले रोहित को हत्या की धमकी दी थी। गुरुवार को उसने लंच के समय घर से चाकू लाया था। दोपहर में दूसरे पीरियड के बाद भी रोहित का उससे झगड़ा हुआ था। दोस्तों ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत करा दिया, लेकिन छुट्टी के बाद उसने रोहित के पेट में चाकू घोंप दी। जिससे वह जमीन पर गिर गया और आरोपी चाकू लहराते हुए भागने लगा।

महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं पिता…

 रोहित के पिता अशोक प्रजापति महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करते हैं। वह चाचा-चाची के साथ जबलपुर में रहता था। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वह गुमसुम है। कुछ भी नहीं बोल पा रहा। शिक्षा विभाग के अफसरों ने भी स्कूल पहुंचकर जानकारी ली है।

पैरेंट्स बोले-समय पर नहीं आते शिक्षक…

 स्कूल में हुई इस वारदात के बाद पैरेंट्स चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक समय पर नहीं आते। गुरुवार दोपहर जिस समय विवाद हुआ, उस समय भी टीचर मौजूद नहीं थे। स्कूल में शिक्षक होते तो यह विवाद ही नहीं होता।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000