लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती... उत्तरप्रदेशबिजनौर जंगल में बदहवास मिली युवती:चार दिन से गायब थी युवती, लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 12, 2023 404 बिजनौर चार दिन से घर से गायब एक पच्चीस वर्षीय युवती गांव के पास गन्ने के खेत में बदहवास हालत में मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मेमानपुर दरगो गांव का है। जहां एक गांव की रहने वाली एक युवती गन्ने के खेत मे बदहवास हालत में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती को बदहवास हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। आशंका जताई जा रही है की युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। अभी युवती कुछ भी बोलने को स्थिति में नहीं है। युवती की मां का कहना है कि उनकी बेटी 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे घर से जंगल गई थी लेकिन शाम तक जब वह घर नही लौटी तो परिजनों ने गांव में उसकी कई जगह तलाश की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। समाचार 404 Share