पिता ने दो घूंट शराब के लिए की बेटे की हत्या,प्रधान बहू का उजाड़ा सुहाग

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बरेसर थाना क्षेत्र में दो घूंट शराब के लिए पिता ने फावड़े से वार कर अपने बेटे की हत्या कर दी। दोनों साथ में शराब पी रहे थे। मृतक की पत्नी मौजूदा ग्राम प्रधान है। दिलशादपुर गांव में बीती रात घटी घटना के बाद से गांव में मातम है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। नशा उतरने पर पिता को अफसोस है।दिलशादपुर गांव के 42 वर्षीय शैलेंद्र सिंह की पत्नी गुंजन सिंह ग्राम प्रधान हैं। शैलेंद्र के बेटे अंकित सिंह ने शनिवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव के बाहर परसा-तिराहीपुर मुख्य मार्ग के किनारे हमारा ट्यूवबेल है।

बीती रात करीब नौ बजे पिता शैलेंद्र सिंह, दादा वशिष्ठ सिंह और चचेरा भाई संजीव सिंह ट्यूबवेल पर जा रहे थे। रास्ते में ही दादा और पिता ने बाराचंवर चट्टी से शराब खरीदी। तीनों लोग ट्यूबवेल पर आए। दादा और पिता वहां बैठकर शराब पीने लगे। चचेरा भाई पास में ही टहल रहा था। अंत में जब दो घूंट शराब बची तो दादा ने कहा कि इस मैं पीऊंगा। दोनों लोग नशे में थे। बोतल में बची थोड़ी सी शराब के लिए दादा और पिता उलझ गए। इस दौरान दादा ने पिता को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर बात और बढ़ गई।पिता शैलेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे पास भी हाथ है, मैं भी मार सकता हूं।

इतना सुनकर दादा वशिष्ठ सिंह आक्रोशित हो उठे। वहां मौजूद चचेरा भाई दोनों में बीच बचाव करता रहा। इसी दौरान गुस्से में दादा ने पास में रखे फावड़े से पिता शैलेंद्र सिंह के सिर पर वार कर दिया। हमला होते ही पिता लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे और तड़पने लगे। चचेरा भाई दौड़कर घर आया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।आनन फानन पिता शैलेंद्र सिंह को मऊ स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शैलेंद्र के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वशिष्ठ सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

बरेसर थानाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पुत्र अंकित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी वशिष्ठ सिंह को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।बता दें कि शराब की लत ने पूरे परिवार को ऐसा दर्द दिया कि जो भुलाया नहीं जा सकेगा।शराब ने जहां एक पिता को अपने बेटे का हत्यारा बना दिया, वहीं एक पत्नी का सुहाग, मां की गोद को सूनी कर दिया और बच्चों को अनाथ बना दिया। शैलेंद्र सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। तीनों भाइयों में काफी प्रेम था। पूरा परिवार संयुक्त रहता है।पिता वशिष्ठ सिंह के दिशा-निर्देश में परिवार आगे बढ़ रहा था।घर में खुशियां थी।शैलेंद्र की पत्नी ग्राम प्रधान गुंजन सिंह, पुत्र अंकित और आलोक के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000