मदरसा शिक्षक नियुक्ति में फर्जीवाड़ा, छह पर केस, एक पद पर दो शिक्षकों को नियुक्ति कर हड़पा वेतन

बलरामपुर के मदरसा अहले सुन्नत नुरुल उलूम अतीकिया महाराजगंज तराई में फर्जी दस्तावेज के सहारे शिक्षक की नियुक्ति कर सरकारी वेतन लेने का मामला सामने आया है। उप निदेशक प्रयागराज मंडल की जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि के बाद मदरसा बोर्ड की रजिस्ट्रार डॉ. प्रियंका अवस्थी ने हजरतगंज थाने में मदरसा प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के बाबू सहित छह के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। 

एफआईआर में एक ही पद पर दो शिक्षकों की नियुक्ति कर सरकारी धन का गबन करने का आरोप है। इस मामले में शिक्षक शहादत अली, फैयाज अहमद मिस्बाही, मदरसा प्रबंधक सुबराती, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के बाबू श्रवण, प्रधानाचार्य, लिपिक अब्दुल कदीर को आरोपी बनाया गया है। इसमें शहादत अली की फर्जीवाड़ा कर शिक्षक के पद पर नियुक्ति की बात कही गई है।

जबकि मदरसा बोर्ड से इस पद पर अमजद रजा की नियुक्ति की गई। इससे संबंधित फाइल मदरसा प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने दबा रखी। जून में मदरसा के बाबू अब्दुल कदीर ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन भुगतान का जब बिल पेश किया तो तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार द्विवेदी ने आपत्ति जताते हुए सारे दस्तावेज पेश करने को कहा। लेकिन तय समय तक मदरसा प्रबंधन ने न कोई जवाब दिया और न ही कोई पत्रावली पेश की।

ऐसे खुला पूरा मामला…

इस फर्जीवाड़े का खुलासा गोरखपुर के समाजसेवी एजाज अहमद की ओर से 4 जुलाई की गई शिकायत से हुआ। शिकायत में एजाज ने कहा था कि मदरसा प्रबंधन ने शिक्षक के एक ही पद पर एक ही पत्रांक व दिनांक दर्शाते हुए दो व्यक्तियों अमजद रजा और शहादत अली की नियुक्ति की गई है। इसमें फर्जी दस्तावेज लगाए गए हैं और बैक डेट में नियुक्ति पत्र व अनुमोदन पत्र जारी किया गया। इसके बाद तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बलरामपुर बालेंदु द्विवेदी ने अपनी रिपोर्ट मदरसा शिक्षा परिषद को 18 जुलाई को भेजी। इसके बाद परिषद ने इस मामले की जांच उप निदेशक प्रयागराज मंडल जगमोहन सिंह से कराई। इस जांच में भी फर्जीवाड़े की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए।

मृत शिक्षक की जगह की गई थी दो की तैनाती…

इस मदरसा के शिक्षक अनीस अहमद की 20 अगस्त 2020 को मौत हो गई थी। इसके बाद खाली पद पर दो व्यक्तियों शहादत अली व अमजद रजा को नियुक्ति पत्र जारी किया गया। 6 मई 2022 को मदरसा परिषद से जाली अनुमोदन पत्र भी जारी करा लिया गया। इसमें तत्कालीन रजिस्ट्रार एसएन पांडेय द्वारा अमजद रजा के अनुमोदन पत्र पर हस्ताक्षर होने की पुष्टि हुई जबकि शहादत अली के अनुमोदन पत्र पर दस्तखत कूटरचित पाए गए। वहीं, मदरसा के प्रबंधक सुबराती, सहायक अध्यापक फैयाज अहमद मिस्बाही, प्रधानाचार्य व लिपिक अब्दुल कदीर की सांठगांठ से जाली दस्तावेज बनाकर शहादत अली की नियुक्ति पत्रावली व वेतन बिल तैयार किया गया।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000