बाइक सवार बदमाशों ने CHC संचालक को गोली मारकर 1.68 लाख लूटे, बैंक से रुपए निकालकर लौट रहा था संचालक

गोरखपुर में बदमाशों ने CHC (ग्राहक सेवा केंद्र) चलाने वाले संचालक को गोली मारकर 1.68 लाख रुपए लूट लिया। कंधे में गोली लगते ही संचालक वहीं गिर पड़ा और बदमाश रुपए लेकर फरार हो गए। दो बदमाशों ने एक ही बाइक पर सवार होकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना बांसगांव इलाके के कौड़ीराम कनइल के बीच में बरडीहा के पास गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल CHC संचालक को इलाज के लिए PHC कौड़ीराम ले गई। जहां, डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गगहा इलाके के मुसैला के रहने वाले अक्षय चौहान बांसगांव इलाके के कौड़ीराम कनइल गांव में अपने ननिहाल में रहकर ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं।

सोमवार को वे भारतीय स्टेट बैंक कौड़ीराम से 1.68 लाख से निकाल कर कनइल जा रहे थे। अभी वे कौड़ीराम और कनइल के बीच में बरडीहा के पास पहुंचे ही थे कि तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाश उनके पास मौजूद रुपए छिनने लगे। अक्षय ने जब बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके की बांए कंधे में लगते ही वह बाइक समेत गिर पड़े। इस बीच बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। चौकी प्रभारी कौड़ीराम अश्विनी चौबे ने बताया, घटना स्थल और आसपास के CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000