बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट,बेटी ने थाने पहुंचकर किया मामले का खुलासा

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार की रात एक कलयुगी बेटे ने मां के साथ मिलकर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव का गुपचुप रूप से अंतिम संस्कार कर दिया। मां-बेटे ने आसपास के लोगों को घटना को सड़क दुर्घटना बताया। शनिवार को थाने में पहुंची मृतक की बेटी ने मामले का खुलासा किया। पुलिस में खलबली मच गई। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। आरोपी मां-बेटे फरार हैं। मामला राया थाना क्षेत्र के सादाबाद रोड का है। यहां नौहझील थाना क्षेत्र के बाईदपुर निवासी थान सिंह निवासी अपने तीन बच्चों व पत्नी साथ राया थाना क्षेत्र के सादाबाद रोड स्थित महेश नगर कॉलोनी में किराए पर रहता था।

वह मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था। थान सिंह की पत्नी बेबी मजदूरी करने जाती है। यह थान सिंह को नागवार गुजरता था। इसको लेकर घर में विवाद होता था। विवाद को लेकर थान सिंह नशे का भी सेवन करने लगा था। शुक्रवार रात आठ बजे करीब थान सिंह सादाबाद रोड पर नशे का सेवन कर रहा था। उसका बड़ा पुत्र अनिल व पत्नी बेबी वहां पहुंचे। दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में आए लोगों को भी भला-बुरा कह दिया। इसके बाद थान सिंह को निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों द्वारा पूछताछ करने पर मां बेटे ने बताया कि थान सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। इसके बाद शव को घर लाकर गुपचुप रूप से अंतिम संस्कार कर ठिकाने लगा दिया। शनिवार को जब मृतक की बेटी को इस घटना के संबंध में जानकारी हुई तो वह मायके पहुंची। यहां उसे ताला लटका हुआ मिला। इसके बाद वे राया थाने में पहुंची। वारदात के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर अजय किशोर के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक की बेटी से लिखित में तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर आते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000