पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, मौके से हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला को उसके ही पति ने बीती देर रात बंद कमरे में धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना पर पहुंची बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लिया है और जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया है। उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मानान में रहने वाले अब्दुल समी की बेटी संजीदा का लगभग डेढ़ साल पहले फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पैसरा गांव का रहने वाला समीर के साथ विवाह हुआ था, इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। वहीं महिला का पति समीर काम के चलते दिल्ली गया था और अभी पांच दिन पहले ही वापस लौटा और वह अपनी ससुराल बांगरमऊ में रह रहा था। बताया जा रहा है की देर रात उसकी बेटी और दामाद ने खाना खाया। उसके बाद दोनों कमरे में चले गए।

रात में ही दामाद ने बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर घर से फरार हो गया। सुबह जब वह कमरे में गया तो बेटी मृत हालत में पड़ी मिली। वहीं शव देख घर में मौजूद लोगों में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जांच पड़ताल शुरू की। वहीं महिला की हत्या की सूचना पर एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए. एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया की बांगरमऊ में एक महिला की उसके ही पति द्वारा गला काटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया की जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000