पति ने पत्नी और 8 माह की बेटी पर किया कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार,दोनों की मौत

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई है।दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुडेली में बुधवार सुबह मामूली विवाद पर पति ने अपनी पत्नी और आठ माह की बेटी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वहीं शव के पास बैठ गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।खुशबू की गोद में आठ माह की बच्ची सृष्टि भी थी। कुल्हाड़ी के प्रहार उसे भी लगे जिससे उसकी भी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बेटी और पत्नी की हत्या करने के बाद अखिलेश वहीं बैठ गया। उसकी बहन ने ये सब देखकर आसपास के लोगों व पुलिस को बुलाया।

पत्नी से हुआ था विवाद…

भुडेली गांव के निवासी अखिलेश दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है।खेतीबाड़ी की वजह से कुछ दिन पहले ही गांव आया था।मंगलवार रात पत्नी खुशबू से अखिलेश का विवाद हुआ था। इसके बाद वह खेत चला गया। बुधवार सुबह अखिलेश खेत से लौट कर आया और अपनी बहन से पत्नी के बारे में पूछा। पत्नी की कमरे में होने की जानकारी पर अखिलेश भी कमरे में पहुंच गया।अखिलेश और‌ खुशबू में लड़ाई शुरू हो गई। गुस्साए अखिलेश ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना पर दातागंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय अखिलेश शव के पास ही बैठा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोतवाली भेज दिया। अखिलेश को पत्नी की मौत का अफसोस नहीं है। उसे बेटी की मौत का अफसोस है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों को भी माना जा रहा है। सूचना पर एसएसपी डॉ ओपी सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने भी आरोपित से पूछताछ की लेकिन वह कुछ बोल नहीं रहा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000