मकान खाली कराने गई पुलिस पर हमला... उत्तरप्रदेशप्रयागराज मकान खाली कराने गई पुलिस टीम पर परिवार और मौजूद लोगों ने किया हमला By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 26, 2023 328 प्रयागराज। मकान खाली कराने गई पुलिस टीम से झगड़ा करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पति-पत्नी और उनके बेटों समेत कई अज्ञात के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है। उपनिरीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा दर्ज एफआइआर में लिखा है कि जिलाधिकारी के आदेश पर वह 20 अगस्त को पुलिस बल के साथ कंधईपुर स्थित बैंक से नीलाम मकान को खरीदार के पक्ष में खाली कराने गए थे। वह मकान के सामने पहुंचे तो वहां 30-40 लोग मौजूद थे। उनमें एक महिला ने खुद को अशोक कुमार ओझा की पत्नी और तीन-चार लड़कों ने खुद को पुत्र बताते हुए मकान खाली कराने आए पुलिसकर्मियों से विवाद करते हुए गालियां देने लगे। सरकारी काम करने से पुलिस टीम को रोक दिया। उनकी हरकत से अफरातफरी मच गई। इस वजह से पुलिस टीम जिलाधिकारी के आदेश का पालन नहीं करा सकी। इस घटनाक्रम में धूमनगंज थाने में अशोक कुमार ओझा, उसकी पत्नी, बेटों और अन्य के खिलाफ नामजद एफआइआर लिखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अपराध 328 Share