बीपीएल कार्ड धारक चौकीदार के नाम 10 करोड़ की जमीन, माफिया अतीक की बेनामी जायदाद का हुआ पर्दाफाश,होगी जब्त

प्रयागराज। कुख्यात माफिया अतीक अहमद की एक और बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है।आयकर विभाग की जांच में सामने आया है कि अतीक ने अपने एक अहम सहयोगी के चौकीदार के नाम पर लगभग 10 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी थी। इनकम टैक्स विभाग को ये भी पता चला है कि जिस व्यक्ति के नाम पर ये जमीन खरीदी गई थी असल में वो एक बीपीएल कार्ड धारक है। आयकर विभाग की बेनामी जांच शाखा ने मोहम्मद अशरफ के चौकीदार के रूप में काम करने वाले सूरज पाल के नाम पर खरीदी गई कई भूखंडों के लिए कुर्की का आदेश जारी किया है। बता दें कि मोहम्मद अशरफ माफिया अतीक अहमद का करीबी सहयोगी और दाहिना हाथ था। मोहम्मद अशरफ के चौकीदार के रूप में काम करने वाले सूरज पाल के नाम पर ये संपत्तियां अतीक ने ही खरीदी थी।

हैरान करने वाली बात ये है कि जिस सूरज पाल के नाम पर लाखों-करोड़ों की संपत्ति है वो सूरज पाल बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड धारक है। उसके नाम पर प्रयागराज के अलग-अलग गांवों में 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के प्लॉट हैं। आयकर अधिकारियों को जांच में यह भी पता चला है कि सूरज पाल ने पिछले कुछ हफ्तों में करोड़ों की लगभग 42 ऐसी जमीनों का निपटारा किया था। आयकर विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि सूरज पाल ने नियमित रूप से आईटी रिटर्न दाखिल किया और संपत्तियों के किराये से अपनी आय दिखाई।

इससे पहले भी जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि अतीक अहमद ने सदर तहसील के कटहुला गौसपुर गांव में एक गरीब आदमी के नाम से 23 हजार 447 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। मौजूदा समय में अतीक की बेनामी प्रॉपर्टी की कीमत 12 करोड़ 42 लाख 69 हजार है। बता दें कि कुख्यात अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को काल्विन अस्पताल के गेट पर तीन शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही अतीक की पत्नी लेडी डॉन शाइस्ता परवीन और माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा गायब हैं। पुलिस ने शाइस्ता परवीन को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस को ऐसी जानकारी भी मिली थी की शाइस्ता और जैनब अब बेनामी संपत्तियों को बेचने के लिए कोशिश कर रही हैं क्योंकि उन्हें पैसों की कमी हो गई है।

बीते दिनों राजधानी लखनऊ में अतीक के वकील विजय मिश्रा की गिरफ्तारी हुई थी। विजय मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद बेनामी संपत्ति को लेकर कई बड़े खुलासे हुए थे। विजय मिश्रा लखनऊ के होटल हयात में अतीक की बेनामी प्रॉपर्टी की डील करने के लिए ठहरा हुआ था। पुलिस ने विजय मिश्रा से 12 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किया था। बरहाल होटल में विजय मिश्रा के साथ मौजूद अशरफ की पत्नी जैनब मौके से भाग निकली थी। जानकारी के मुताबिक राजधानी लखनऊ में जिस बेनामी संपत्ति की डील होनी थी उससे शाइस्ता और जैनब को 12 करोड़ रुपए मिलने थे।ये रुपए जैनब और शाइस्ता तक पहुंचाना वकील विजय मिश्रा का असल मकसद था।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि इस रुपए से शाइस्ता और जैनब विदेश भागने की फिराक में थीं। बताते चलें कि बीते 2 साल में कुख्यात माफिया अतीक अहमद की अधिकतर अवैध संपत्ति या तो कुर्क की जा चुकी हैं, या फिर उसपर बुलडोजर चला है। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अतीक की लगभग 1169 करोड़ रुपये की संपत्ति पर या तो बुलडोजर चल है, या फिर उसे जब्त कर लिया गया है।  इसमें से 417 करोड़ की संपत्ति को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है और लगभग 752 करोड़ की संपत्ति पर बुलडोजर चला है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000