झोलाछाप ने दरोगा के बेटे को गोली से उड़ाया, थरवई में सनसनीखेज वारदात

थरवई के 40 नंबर गुमटी मोहल्ले में दरोगा के बेटे पंकज यादव(27) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप झोलाछाप रोहित यादव पर है और घटना भी उसी के दवाखाने में हुई। आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दोनों के बीच रुपयों के विवाद की बात सामने आई है। बद्रीप्रसाद मूल रूप से थरवई के हसनपुर कोरारी गांव के रहने वाले हैं और पुलिस विभाग में दरोगा हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती वाराणसी के सारनाथ थाने में है। उनका बेटा पंकज छोटे भाई नीरज व एक बहन के साथ तेलियरगंज स्थित मकान में रहता था। इन दिनों वह 40 नंबर गुमटी स्थित चकिया में मकान बनवा रहा था। मकान के पास ही झोलाछाप रोहित यादव राजू यादव के मकान में किराये पर कमरा लेकर जनकल्याण चिकित्सालय के नाम से क्लीनिक चलाता था। उसकी पंकज से दोस्ती थी और अक्सर पंकज उसकी क्लीनिक में आया करता था। बुधवार सुबह भी पंकज वहां पहुंचा। अचानक गोली चलने की आवाज आई। आसपास के लोग पहुंचे तो पंकज लहूलुहान हाल में मृत पड़ा था। सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। जबकि रोहित गायब था। सूचना पर पुलिस पहुंची और कुछ देर बाद अफसर भी आ गए। सूचना पर मृतक का भाई भी पहुंच गया। जांच पड़ताल के बाद शव को मर्चरी भेजवा दिया गया।

पांच हजार रुपये का था विवाद…

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में मृतक के भाई नीरज ने बताया कि उसके भाई से रोहित ने रुपये उधार लिए थे। पांच हजार रुपये बकाया थे। कई बार मांगने के बावजूद वह बकाया वापस नहीं कर रहा था। रुपये मांगने पर एक बार उसने फोन पर धमकी भी दी थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी उसने पुलिस को सुनाया।

गोली चलने के बाद भागता दिखा आरोपी…

पुलिस अफसरों की जांच पड़ताल में कुछ लोगों ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने आरोपी रोहित को क्लीनिक से निकलकर भागते देखा था। गोली चलने के तुरंत बाद वह कमरे से निकलकर बाहर भागा। इस दौरान उसके एक पैर में ही चप्पल थी। कुछ दूर जाने के बाद वह फिर लौटा लेकिन भीतर नहीं गया। बाहर खड़ी बाइक स्टार्ट की और निकल भागा।

खुद को बताता था डॉक्टर…

आरोपी रोहित मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना स्थित रामपुर गौरा गांव का रहने वाला है। वह थरवई में खुद को डॉक्टर बताता था। यही कहकर उसने मकान भी किराये पर लिया था।

मौके से मिला खोखा, पर नहीं बरामद हुआ असलहा…

सूत्रों का कहना है कि पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ। हालांकि वह असलहा नहीं मिला जिससे गोली चलाई गई। सूत्रों का कहना है कि गोली तमंचे से मारी गई। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि क्लीनिक में तमंचा लेकर बैठने से साफ है कि वह पहले से योजना बनाकर बैठा था। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बना दी गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000