चांद पर भाजपा नेता ने खरीदी जमीन,कहा,हमारा बेटा चांद जैसा, उसके नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री

बरेली। चंद्रयान-3 की जब से चांद पर लैंडिंग हुई है, तब से नई- नई जानकारी सामने आ रही हैं। आगे चलकर अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो चांद पर जीवन की खोज हो सकती है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद बरेली के एक भारतीय जनता पार्टी के नेता ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा किया है। दरअसल चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले ही दो विदेशी कंपनियां चांद पर जमीन बेचने का काम कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की आंवला तहसील के शेखुपुर खालसा गांव के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर ओम सागर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री हैं।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भाजपा नेता ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा किया है। भाजपा ओम सागर ने बताया कि उनका एक बेटा है, जिसका नाम नमाय सागर है। बेटा मेरे लिए चांद का टुकड़ा है, इसलिए मैंने उसके लिए ही चांद पर लेक ऑफ ड्रीम के पास एक एकड़ जमीन खरीदी है। भाजपा नेता ने बताया कि लूना सोसायटी इंटरनेशनल चांद पर जमीन बेच रहा है, जिससे हमने रजिस्ट्री कराई है। भाजपा नेता ओम सागर की पत्नी रेखा सागर ने बताया कि हमारे लिए बेटा चांद के टुकड़े जैसा है, इसलिए उसे चांद का टुकड़ा तोहफे में दिया है।

हमारे मां बाप ने हमारे लिए जो भी किया, उसी तरह हम अपने बेटे के लिए करना चाहते हैं। हम उसको इतना काबिल बनना चाहते हैं कि वह खुद एक दिन चांद तक जाए। मिली जानकारी के मुताबिक विश्व में दो ऐसी कंपनियां हैं, जो चांद पर जमीन बेचने काम करती है। इसमें पहली कंपनी लूना सोसायटी इंटरनेशन है। दूसरी कंपनी इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री नाम से हैं। ये दोनों कंपनियां विश्व भर के लोगों को चांद पर जमीन बेच रही हैं।सबसे बड़ी बात यह कि भारतीय लोग भी चांद पर जमीन खरीद रहे हैं। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इसका क्रेज और बढ़ा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000