युवक को पीटकर किया अधमरा... उत्तरप्रदेशजौनपुर युवक को पीटकर किया अधमरा, पीटने बाद पड़ोस के गांव में ले जाकर फेक दिया, हालत नाजुक By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 1, 2023 694 जौनपुर केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक युवक को दबंगों ने बुरी तरह पीट अधमरा कर दूसरे गांव में ले जाकर फेक दिया। घायल का इलाज में निजी अस्पताल में चल रहा है । जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है वही पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। क्षेत्र के बेहड़ा गांव में तालाब के पास सुबह शौच को गई महिलाओं ने बुरी तरह घायल व खून से लथपथ युवक को कराहते देख गांव के लोगो को सूचना दी। मौके लोगो की भीड़ जमा हो गई, ग्रामीणों ने जब उस युवक से उसका नाम और पता पूछा तो उसने कराहते हुए अपना नाम नितेश शुक्ला पुत्र रामासरे शुक्ल निवासी बराई बताया और बताया कि रात को वह थानागद्दी बाज़ार से घर जा रहा रहा तो रास्ते में प्रकाश राजभर नाऊपुर और उसके कुछ साथियों ने उसका दो मोबाइल ले लिया जब उसने विरोध किया तो वह लोग उसे जमकर मारे पीटे, उन लोगो ने मुझे पंच और डंडे से दौड़ा दौड़ा कर मारा। समाचार 694 Share