सीमा गुलाम हैदर ने 4 साल पहले लिया था तलाक,कहा- हिंदू धर्म से है प्यार,नागरिकता के लिए नहीं मनाया कोई त्योहार

ग्रेटर नोएडा। भारत से लेकर पाकिस्तान तक चार बच्चों की मां पबजी वाली सीमा गुलाम हैदर के चर्चे हैं। सीमा अपने पति गुलाम हैदर और उसके घर को छोड़कर नेपाल के रास्ते पाकिस्तान के कराची शहर से ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर गुलाम ने अपने निजी जीवन को लेकर कई खुलासा किया है। सीमा ने कहा कि मैं दिखावे के लिए कुछ नहीं किया। दिखावे के लिए रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया।

कैमरे के सामने तो मैं अब आई हूं,जब मैं कैमरे के सामने नहीं थी। तब भी यह सब करती थी। सीमा गुलाम हैदर ने कहा कि मैं पाकिस्तान में करवा चौथ मनाती थी।यह तो किस्मत की बात है मैं कैमरे के सामने आ गई। नोएडा आई तो एक वकील के पास गए थे। हमने उनसे कोर्ट मैरिज की बात कही थी। मैंने अपने सारे डॉक्यूमेंट उनको दिखाए थे। सब बताया था कि मैंने वीजा के लिए अप्लाई किया था सब कुछ बताया तब उन्होंने कहा था कि ठीक है तुम्हारी शादी करवा देंगे।

बाद में पुलिस को उन्होंने बताया। तब भी पूरी कानूनी प्रक्रिया फॉलो करना चाहती थी। सीमा गुलाम हैदर ने कहा कि मैं चाहती थी मेरे बच्चे स्कूल जाएं।इसका यह मतलब नहीं है कि मैं दिखावे के लिए मंगलसूत्र पहनती हूं या मांग में सिंदूर लगाती हूं। सीमा ने कहा कि यह सब नागरिकता के लिए नहीं है, मैं हिंदू धर्म से प्यार करती हूं। मुझे इसमें सुकून और काफी शांति मिलती है।सीमा गुलाम हैदर ने कहा कि बहुत कुछ सीख रही हूं,काफी कुछ पाकिस्तान में भी सीखा है। मुझ पर किसी तरह है कोई दबाव नहीं है। कहा कि मैं अपनी मर्जी से पिछले 2 साल से हिंदू धर्म को फॉलो कर रही हूं।

मेरी इच्छा थी कि मैं यह सब त्योहार मनाऊं। पाकिस्तान में तो मैं यह सब नहीं कर सकती थी। मेरी पाकिस्तान की एक दोस्त भी इस बात का गवाह है। मैं वहां उसके घर के मंदिर जाती थी। बता दें कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने सरकार को सूचित किया है कि प्यार ही वह एकमात्र कारण है,जिसके बाद चार बच्चों की मां एक हिंदू व्यक्ति के साथ रहने के लिए भारत पहुंच गई। स्थानीय उर्दू दैनिक जंग ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने केवल प्यार के कारण एक भारतीय व्यक्ति (सचिन मीणा) से शादी करने के लिए देश छोड़ा, क्योंकि अभी तक कोई अन्य मकसद सामने नहीं आया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000