अधिवक्ताओं ने फूंका डीजीपी-​​​​​मुख्य सचिव का पुतला: बोले- हापुड़ के डीएम-एसपी को तत्काल सरकार हटाए और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट करे लागू

सीतापुर में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने आज न्यायालय परिसर में ही यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी और मुख्य सचिव का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के मामले में अधिवक्ता लगातार आंदोलन कर रहे हैं। यूपी में लगातार हो रही अधिवक्ताओं पर आपराधिक वारदातों को लेकर अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। इसके साथ ही हापुड़ के डीएम औऱ एसपी को हटाने की मांग संबंधी विभिन्न मुद्दों को लेकर एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अनुज सिंह को सौंपा था।

हापुड़ प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला…

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर उन्हें घायल करने। हापुड़,गाजियाबाद में हुई अधिवक्ताओं के साथ घटनाओ को लेकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में हापुड़ प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।पिछले कई दिनों तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य ठप कर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। सड़क से लेकर न्यायालय परिसर और कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने हल्लाबोल लगातार जारी रखा है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी अपनी मांगों को लेकर सौंपा लेकिन अभी तक अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। मंगलवार को बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं की बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला दहन किया जाएगा।

नारेबाजी कर जलाया पुतला…

बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में ही नारेबाजी कर कंधों पर मुख्य सचिव और डीजीपी के पुतले को लाकर जमीन पर फेंका। इसके बाद अधिवक्ताओं ने पेट्रोल डालकर दोनों पुतलों को आग के हवाले कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि हापुड़ के डीएम-एसपी को सरकार तत्काल हटाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें और साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000