कलयुगी पति जुए में हारा तो दांव पर लगाया पत्नी को,बात न मानने पर खूब पीटा

बरेली में एक युवक जुए में दो लाख रुपये हार गया। हार के बाद उसने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। पति ने जुए में जीतने वाले युवक के सामने पत्नी को पेश कर दिया। उससे कहा कि इसे खुश कर देगी तो जुए में हारी रकम माफ हो जाएगी। पति की बात सुनकर पत्नी सन्न रह गई। वह अपनी बच्ची को गोद में लेकर कमरे से भागी तो उसे बंधक बनाकर पीटा गया। पीड़िता ने आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की निवासी विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी नवंबर 2017 में हुई थी।

शादी के बाद जब वह विदा होकर आई तो ससुरालवाले कम दहेज मिलने के ताने देने लगे। ससुरालवालों ने बुलेट या ढाई लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुरालवाले उसकी पिटाई करते थे। जान से मारने की धमकी देते थे। घर न टूटे इसलिए विवाहिता सबकुछ चुपचाप सहती रही। बाद में उसने अपनी मां को बताया। इस पर उन्होंने दो बार में 50 हजार और 30 हजार रुपये लाकर ससुरालवालों को दे दिए। इस बीच विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया तो ससुरालवाले उसे लड़की पैदा करने का ताना देने लगे। 

घर में सभी को बुलाकर जुआ खेलता है पति …

विवाहिता ने बताया कि पति आपराधिक प्रवृत्ति का है। घर में जुआ कराता था। घर पर पूरी रात जुआरी शराब पीकर जुआ खेलते और गाली गलौज करते। उसने विरोध किया तो ससुरालवालों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने बताया कि 14 जून 2023 को उसका पति जुए में दो लाख रुपये हार गया। इस पर वह एक व्यक्ति को कमरे में ले आया। बोला, ‘तू इसे खुश कर देगी तो यह दो लाख रुपये माफ कर देंगे।’
उसने पति का विरोध किया और बच्ची को उठाकर कमरे से भागने लगी। इस पर पति, सास-ससुर और देवर ने उसे पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने देवर पर भी अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज, छेड़छाड़, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000