यूपी के उन्‍नाव, प्रतापगढ़, च‍ित्रकूट, देवर‍िया और शाहजहांपुर में अबतक पांच लोगों की हत्‍या,कहीं रेता गला तो कहीं पीट-पीटकर ली जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्‍नाव, प्रतापगढ़, च‍ित्रकूट, देवर‍िया और शाहजहांपुर ज‍िले में शनिवार सुबह से अब तक अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। हत्‍यारों ने कहीं तेज धार हथ‍ियार से गला रेतकर दर्दनाक मौत दी तो कहीं पीट-पीट कर जान ले ली। प्रतापगढ़ में आटा चक्की पर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या की गई। देवरिया में दबंगों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उन्‍नाव के जाजमऊ में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। 

आटा चक्की पर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से निर्मम हत्या…

उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बंधवा विजयीम‌ऊ के रहने वाले 55 वर्षीय हरिश्चंद्र पटेल की घर से पांच सौ मीटर दूर आटा चक्की पर शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। हरिश्चंद्र पटेल अपनी आटा चक्की पर ही सोता था। शुक्रवार की रात हरिश्चंद्र घर से खाना खाकर रोज की तरह आटा चक्की पर सोने के लिए गया था। सूचना मिलने पर सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

 देवरिया में दबंगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या…

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के तिवारी टोला में शुक्रवार की देर रात दबंगों ने युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। तिवारी टोला के 30 वर्षीय अजय प्रसाद देवरिया शहर के पुरवा चौराहा स्थित एक ई रिक्शा कंपनी में काम करते थे। ड्यूटी करने के बाद रात में मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। गांव पहुंचते ही गांव के चार दबंगों ने अजय को घेर लिया और पुराने विवाद का हवाला देते हुए लाठी-डंडे से पीट दिया। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दबंग फरार हो गए। पुलिस ने घायल अजय को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में गौरी बाजार के पास अजय ने दम तोड़ दिया। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपित फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

जाजमऊ में युवक की गला रेतकर हत्या…

उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के जाजमऊ में 35 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई।सुबह त्रिभुवनखेड़ा के पास मंदाकिनी ढाबे के पास कच्चे रास्ते पर खून से लथपथ शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।शव की पहचान नहीं हो पाई है। गंगाघाट थाना प्रभारी राजकुमार ने जांच के बाद साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। टीम ने साक्ष्य संकलन करने के साथ ही खोजी स्वान की भी मदद ली है। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की पर पहचान नहीं हो सकी। युवक आसमानी रंग का शर्ट और पैंट पहना है।

चित्रकूट में जमीन विवाद में घर पर घुसकर मारपीट,एक की हुई मौत…

पहाड़ी थाना के चौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिस पर एक पक्ष ने घर में घुसकर सगे भाइयों को लाठी डंडों से जमकर पीटा। ‌दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।‌ चौरा निवासी 45 वर्ष विजय बहादुर यादव और कल्लू प्रसाद के बीच जमीन विवाद चला है। शुक्रवार की शाम दोनों के बीच गाली गलौज हुआ था, जिसके बाद कल्लू ने अपने क‌ई लोगों के साथ विजय बहादुर के घर में धावा बोल दिया। लाठी डंडों से विजय और उसके भाई भुजबल को पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। विजय बहादुर को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि अभी घटना की किसी ने तहरीर नहीं दी है। जमीन विवाद में मारपीट की बात सामने आ रही है। ‌

शाहजहांपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,हत्या की आशंका…

तिलहर के बंधीचक गांव के बबलेश यादव की शुक्रवार रात 12 बजे पत्नी गुड्डी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद बबलेश की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बबलेश की पत्नी गुड्डी ने किसी को जानकारी नहीं दी। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने जब रात में हंगामे के बारे में पूछा तो गुड्डी ने शराब के नशे में गिरने से पति बबलेश की मृत्यु की बात कही। शक होने पर गांव के लोग घर में गए तो बबलेश का शव जमीन पर पड़ा था। कमरे में बेड, चारपाई और अन्य सामान टूटा मिला। हत्या की आशंका पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी।प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000