हाईवे पर गर्दन रेतकर एक विशेष समुदाय के युवक की निर्मम हत्या,डेढ़ फिट तक मिले खून के छींटे

कानपुर के शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के त्रिभुवनखेड़ा जाजमऊ हाईवे से लगभग 50 मीटर दूर खाली प्लाट में शनिवार की सुबह युवक की गर्दन कटी लाश मिली। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन हत्या से जुड़ा कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। त्रिभुवन खेड़ा जाजमऊ हाईवे के किनारे कानपुर निवासी गुड्डू क्रेन वाले के खाली प्लाट में शनिवार को सुबह युवक का रक्त रंजित शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने फोर्स के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। युवक की गर्दन का आधा हिस्सा कटा हुआ मिला है। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से गर्दन पर कई वार कर की गई है। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

खोजी कुत्ता पास के गांव कर्मी बिझलामऊ तक गया…

उसने आसमानी रंग की कमीज और गहरा नीला लोअर व चमड़े की चप्पल पहन रखी है। उधर, सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह व सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना स्थल पर बुलाया गया खोजी कुत्ता पास के गांव कर्मी बिझलामऊ तक गया, निकट के तालाब मार्ग से होकर लौट आया।

खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गईं…

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का जल्द ही खुलासा होगा। उधर, सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। इसमें स्वाट टीम भी शामिल है। साथ ही सर्विलांस और साइबर टीमें अलग से काम करेगी। घटना स्थल के आस पास के सभी होटल और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटनास्थल से डेढ़ फिट तक मिले खून के छींटे…

युवक के गर्दन पर एक के बाद एक कई वार के निशान मिले हैं। खून के छीटे घटना स्थल से तकरीबन एक से डेढ़ फिट तक पड़े मिले हैं। शरीर पर कहीं पर भी खरोंच के निशान तक नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि युवक को अचेत अवस्था या फिर नशे की हालत में किसी वाहन से यहां लाया गया।

एक विशेष समुदाय से है मृतक…

इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला काटा गया। वहीं, पुलिस वाहन लूट के बिंदु पर भी जांच कर रही है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि मृत युवक एक विशेष समुदाय से है। इसके चलते घटना के खुलासे के लिए समुदाय से जुड़े लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000