श्री बांके बिहारी मंदिर के पास फिर हुआ हादसा.... उत्तरप्रदेशमथुरा श्री बांके बिहारी मंदिर के पास फिर हुआ हादसा,धराशायी हुई जर्जर मकान की दीवार,श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 10, 2023 307 मथुरा। तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के पास रविवार तड़के एक बार फिर हादसा हो गया। यहां एक जर्जर मकान की दीवार धराशाई हो गई। इससे श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मकान श्रावण कुमार खेमका का है। गनीमत रही कि जिस वक्त दीवार गिरी उस समय बांके बिहारी मंदिर के पट बंद थे,जिससे आसपास भीड़भाड़ नहीं थी। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गली नंबर एक जुगलघाट से होकर बांके बिहारी मंदिर से दर्शन कर श्रद्धालु इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। जहां दीवार भरभरा कर गिर गई। स्थानीय लोग दीवार गिराने कारण लगातार हो रही बारिश को बता रहे हैं। जिस मकान की दीवार गिरी है वह भवन लंबे समय से खाली है। पूर्व में इसी भवन में गौशाला थी। बता दें कि यहां बीते माह 15 अगस्त के दिन भी बड़ा हादसा हुआ था। एक जर्जर मकान की छत गिर गई थी, जिसमें दबकर पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जबकि कई घायल हो गए थे।उस समय भी जर्जर मकानों को गिराने की बात उठी थी, लेकिन अभी तक उसमें कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। रविवार को फिर एक मकान की दीवार ढह गई। समाचार 307 Share