यूपी के पूर्व DGP जगमोहन यादव की बढ़ीं मुश्किलें, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव खिलाफ जौनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. पूरा मामला उनके पैतृक गांव मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी गांव में जमीन विवाद से जुड़ा है. ग्राम प्रधान समेत कई ग्रामीणों ने पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव और उनके परिवार पर जमीन कब्जा करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी गांव में पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव का पैतृक गांव है. इसी गांव में एक जमीन को लेकर पूर्व डीजीपी का विवाद चल रहा है. ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग और चकबंदी अधिकारी पुलिस टीम के साथ गांव के पंचायत भवन पहुंचकर शिकायत की जांच कर रहे थे. आरोप है कि इसी समय पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव भी मौके पर पहुंच गए.

पूर्व डीजीपी और ग्राम प्रधान हुई कहासुनी…

इसी बीच ग्राम प्रधान चंद्रेश गुप्ता से पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव की कहासुनी शुरू हो गई, जिसके चलते हंगामा होने लगा. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके मामला शांत कराया. सूचना मिलते ही मछलीशहर के एसडीएम मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर पुनः जांच और पैमाइश शुरू कराई. ग्राम प्रधान चंद्रेश गुप्ता समेत कई ग्रामीणों ने पूर्व डीजीपी पर कालर पकड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. ग्राम प्रधान चंद्रेश गुप्ता बीजेपी के मंडल अध्यक्ष भी हैं.

मछलीशहर के सीओ ने पूरे मामले पर क्या कहा…

वहीं मछलीशहर के सीओ अतर सिंह ने पूरे मामले की जनकारी देते हुए बताया कि जगमोहन यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. गांव में चकबंदी प्रस्तावित है. पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश हो रही है.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000