थाने के सामने चेकिंग में घंटों रोके रखे वाहन, बस में तड़प कर मरीज की हुई मौत

अयोध्या जिले में रौनाही थाने के सामने चेकिंग के दौरान खड़ी कराई गई बस में एक मरीज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों की भीड़ देखकर चेकिंग में जुटे एआरटीओ प्रवर्तन अपनी टीम के साथ मौके से खिसक लिए। डग्गामार वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब एआरटीओ प्रवर्तन प्रवीण कुमार सिंह अपनी टीम के साथ तहसीनपुर टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने दो छोटे वाहन व आठ निजी बसों को सवारी समेत रौनाही थाने के सामने खड़ा करा दिया। बताया जाता है कि तीन घंटे तक धूप में खड़े वाहनों में बैठे यात्रियों को गर्मी के कारण उलझन होने लगी।

इस बीच दिल्ली से बिहार जाने वाली एक डबल डेकर बस में बैठे 55 वर्षीय रामचंद्र शाह की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। बताया जाता है कि उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था और वे अपने परिवार के साथ निवास स्थान जिला सुपौल बिहार जा रहे थे। रामचंद्र की मौत के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। अन्य वाहनों में बैठे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने तत्काल सभी बसों के कागजात व चाबियां चालकों को सौंप दीं। आक्रोशित लोगों की भीड़ देखकर एआरटीओ प्रवर्तन अपनी टीम के साथ गाड़ी में बैठकर चले गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000