हत्या कर लाश ठिकाने लगाने जा रहे ब्रेकर पर फिसली बाइक तो छोड़कर भागे; पॉलीथिन और बिस्तर में लपेटी थी डेडबॉडी

अयोध्या में दो युवक बाइक पर पॉलीथिन में शव बांधकर ठिकाने लगाने जा रहे थे। मगर, ब्रेकर पर बाइक उछली और फिसलकर गिर गई। पॉलीथिन बाइक से नीचे गिर गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण दोनों को बचाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को उठाना चाहा, लेकिन इसी बीच शव का हाथ पॉलीथिन से बाहर निकला देख डर गए। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुला लिया। तभी बाइक सवार दोनों युवक गाड़ी और शव छोड़कर भाग गए। मामला खंडासा थाना क्षेत्र के आजादनगर घटौली चौराहे का है। ग्रामीणों ने जब पॉलीथिन खोली, तो बिस्तर में लपेटा 35 साल के युवक का शव मिला। सूचना पर मिल्कीपुर सर्किल की पुलिस पहुंची। शव की पहचान रुदौली कोतवाली के परसौली गांव निवासी शाकिब के रूप में हुई है। बाइक मृतक शाकिब के ही नाम ही रजिस्टर्ड है। शाकिब झाड़-फूंक का काम करता था। उसके 3 भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि पत्नी कुछ समय पहले से गायब है।

ब्रेकर पर 2-3 फीट उछल कर बाइक गिरी…

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे घटौली चौराहे की घटना है। सड़क पर बड़ा ब्रेकर है। एक युवक बाइक चला रहा था, जबकि दूसरा पीछे बैठा था। पीछे बैठा युवक एक पॉलीथिन पकड़े था। वह बाइक काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। तभी ब्रेकर आ गया और बाइक बेकाबू होकर दो-तीन फीट उछल गई।

नहर की ओर ले जा रहे थे लाश…

ब्रेकर के पास गड्‌ढा था और पास में गिट्टी पड़ी थी। बाइक जब ब्रेकर पर उछली, तो गड्‌ढे और गिट्‌टी की वजह से दोनों युवक बाइक के साथ गिर गए। इसके बाद उन्होंने पास से एक युवक को बाइक उठाने में मदद मांगी। मदद करने आए युवक ने बिस्तर के बीच में हाथ-पैर देख शोर मचा कर ग्रामीणों को बुला लिया। बाइक सवार डेडबॉडी लेकर नहर की ओर जा रहे थे। इस घटना की सूचना मिलने के बाद SP ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के सिर पर हमले के निशान हैं। डेडबॉडी ले जा रही सुपर स्प्लेंडर बाइक का नंबर UP41 AY3546 है। बाइक का रजिस्ट्रेशन बाराबंकी के मोहम्मद शाकिब के नाम है। यही नहीं, डेडबॉडी भी शाकिब की ही है। यानी दोनों युवक हत्या कर उसी की बाइक से शव ले जा रहे थे। शाकिब के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि परिवार से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द खुलासा होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000