सगे भाइयों की सांप काटने से मौत के तीन दिन बाद पिता पर भी सर्प ने बोला हमला, अस्पताल में भर्ती

लालगंज कोटवा के धधुआ गाजन गांव में सगे भाइयों की साप काटने से मौत के तीसरे दिन पिता पर भी सर्प ने हमला बोल दिया। घटना उस समय हुई जब वह शौचालय में गया था। सांप के फुफकारने पर वह अचेत हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार चल रहा है। सांप के चलते परिजनों और ग्रामीणों में काफी दहशत है। सांप को पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया गया है।लालगंज कोतवाली के धधुआ गाजन गांव में दो सगे भाइयों की सांप के काटने से रविवार को मौत हो गई थी। बच्चों की मौत की सूचना पर परदेस से लौटे पिता पर भी बुधवार को उसी सांप ने हमला बोल दिया। सांप की फुफुकार से बबलू यादव बेहोश हो गया। उसका उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

लालगंज कोतवाली के धधुआ गाजन निवासी बबलू यादव के पुत्र अर्नव यादव (7) और अगम यादव (9) शनिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में चारपाई पर एक साथ सो रहे थे। मां सीता देवी बच्चों के बगल दूसरी चारपाई पर लेटी थी। रात साढ़े बारह बजे के करीब जहरीले सांप ने चारपाई पर चढ़कर छोटे बेटे अर्नव को डस लिया। बच्चों की बच्चे के चिल्लाने की आवाज पर मां सीता देवी उठी और कमरे की लाइट जलाई तो चारपाई पर जहरीला सर्प देख सन्न रह गई। इससे पहले की वह कुछ कर पाती सर्प ने बगल में सो रहे बड़े बेटे अगम को भी डस लिया।

परिजनों और ग्रामीणों में है दहशत…

सांप के काटने से दोनों मासूम भाई अचेत हो गए। परिजनों की मदद से मां सीता देवी दोनों बेटों को लेकर अस्पताल पहुंचीं तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों की मौत से मां सीता देवी बदहवास हो गईं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजन सगे मासूम भाइयों का शव लेकर रात में घर पहुंचे तो गांव में हाहाकार मच गया।

ट्रॉमा सेंटर में चल रहा पिता का उपचार…

दोनों बच्चे लालगंज के मॉर्डन पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। पिता कामकाज के सिलसिले में परदेस में रहते हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कराने से इन्कार कर दिया। पिता के परदेस से आने के बाद सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

बच्चों के मौत की सूचना पर घर पहुंचे पिता को भी बुधवार को उसी सांप ने काटने का प्रयास किया। वह शौचालय में गया था कि वहां छिपे सर्प ने हमला बोल दिया। सांप की फुफकार से बबलू यादव अचेत हो गया। परिजनों को लगा कि उन्हें भी सांप ने काट लिया है। आनन फानन में उसे ट्रॉमा सेंटर लाया गया। चिकित्सक उपचार में जुटे हैं। 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000