पति की हत्या में शामिल पत्नी समेत तीन पर गैंगस्टर, दोस्त संग मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि युवक की हत्या में शामिल पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को जेल भेजकर घटना का पर्दाफाश किया गया था। जांच में आरोपी गिरोहबंद पाए गए हैं। पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया है। दुबई में नौकरी करने वाले रामानंद विश्वकर्मा की गीडा इलाके में हुई हत्या में शामिल उनकी पत्नी सीताजंली, सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमी बृजमोहन विश्वकर्मा व खजनी के अभिषेक चौहान पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद यह कार्रवाई की है।

पत्नी सीताजंली का बृजमोहन से प्रेम संबंध था और इसमें बाधक बनने पर ही हत्या की गई थी। बृजमोहन ने अपने दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक, बृजमोहन ने यू-ट्यूब से हत्या का आइडिया लिया था। वीडियो देखकर उसने जाना था कि नींद की गोली की कितनी मात्रा खाने में मिलाने पर चार से पांच लोगों को बेहोशी की हालत में पहुंचाया जा सकता है। पुलिस की जांच में पता चला था कि वह खुद भी कभी-कभार नींद की गोली का इस्तेमाल करता है। इस वजह से उसे आसानी से डॉक्टर के पर्चे पर नींद की गोली मिल गई थी। इसी का इस्तेमाल कर उसने प्रेम में बाधक बन रहे अपने रिश्तेदार को मौत की नींद सुला दिया।

सीतांजली के पति रामानंद विश्वकर्मा के विदेश जाने के चंद दिन बाद ही उसने संपर्क कर लिया था। सीतांजली से उसके संबंध हो गए थे और अक्सर मदद करने के बहाने वह घर आ जाता था। घर में ही दोनों का मिलना होता था, लेकिन घरवालों को इसकी कभी भनक नहीं लगी। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जेल भेजा था। अब उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि युवक की हत्या में शामिल पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को जेल भेजकर घटना का पर्दाफाश किया गया था। जांच में आरोपी गिरोहबंद पाए गए हैं। पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000