घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या... उत्तरप्रदेशमहाराजगंज ग्राहकों को लेकर दो पक्षों में चल रहा था विवाद, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 20, 2023 303 महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। इस घटना में एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली से दूसरे पक्ष के पिता और पुत्र घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामला दो वर्गों के बीच होने के कारण सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार सरदहा बाजार में रसीद और दिनेश की आमने सामने कपड़े की दुकान है। ग्राहकों को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। इस बात को लेकर दोनों ही एक दूसरे से रंजिश रखते थे। बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दिनेश पक्ष से गोली चला दी गई। गोली रसीद (55) और उसके बेटे शोएब (22) को लगी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं मामला दो पक्षों का होने के कारण एसपी अनुराग आर्य खुद भी मौके पर पहुंच गए और बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। समाचार 303 Share