गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती ... उत्तरप्रदेशसीतापुर अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली: गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 20, 2023 267 सीतापुर में खेत मे फसलों की रखवाली करने गए युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को इलाज कर लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल युवक के अस्पताल में बयान दर्ज कर जांच कर रही है। घटना लहरपुर कोतवाली इलाके के बंसतीपुर की है। बंसतीपुर निवासी कपिल वर्मा अपने खेतों की तरफ फसलों को देखने गया था। खेत से घर लौटते समय अचानक गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ कपिल वर्मा जमीन पर पड़ा था। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर… घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और घायल के बयान दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ परिवार वालों ने तहरीर दी है। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है। अपराध 267 Share