इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार,चंद रोज में हुआ धराशायी,मुंबई में शादी रचाकर पत्नी छोड़कर पति हुआ रफूचक्कर,पति को खोजते हुए पत्नी पहुंची ससुराल

सुल्तानपुर। सोशल मीडिया के वर्चुअल लव का साइड इफेक्ट आए दिन समाज में देखने को मिलने लगा है।चंद पलों में परवान चढ़ा प्यार कभी-कभी सुखद एहसास कराता है,तो अधिकतर में कुछ ही पलों में जमीन पर तारे भी दिखा जाता है।यानी हकीकत का एहसास करा देता है।गत दिनों ऐसा ही एक मामला हुआ।सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक शादीशुदा बंगाली मुस्लिम युवती उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के युवक हारून से वर्चुअल लव के जाल में फंसकर शादी कर डाली।फिर वही हुआ जो अक्सर ही होता है।

इंस्टाग्राम का रुपहला प्यार शादी के बाद रियल लाइफ में चंद दिनों के ही अंदर गायब हो गया।नवविवाहिता पत्नी को लेकर शौहर अपने गांव आया और फिर सप्ताह के भीतर ही मुंबई लौट गया। एक होटल में वहां पांच दिन बिताने के बाद पत्नी को बिना बताए शौहर वहां से रफूचक्कर हो गया। जब शौहर को खोजते हुए पत्नी अपने ससुराल सुलतानपुर पहुंची तो मामले का पर्दाफाश हुआ।फिलहाल यहां भी शौहर से उसकी भेंट नहीं हो पाई, लेकिन पुलिस ने दरियादिली दिखाई और नवविवाहिता को उसकी ससुराल में ससुरालीजनों के विरोध के बावजूद रहने को एक कमरा दिला दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई निवासी युवती रेखा मलिक निजी कंपनी में जॉब करती थी।रेखा मलिक इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की शौकीन होने के कारण इंस्टाग्राम पर ही चैट के दौरान उसकी मुलाकात मो. हारून से हो गई। कुछ दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। ये सिलसिला ढाई सालों तक चला। इसके बाद 22 अगस्त, 2023 को दोनों ने मुंबई में कोर्ट मैरिज कर ली और फिर हारून के साथ सुलतानपुर जिले में उसके पैतृक गांव शहजौरा अलियाबाद आ गई। यहां करीब पांच दिन दोनों साथ रहे और फिर पत्नी को वापस मुंबई लेते गया। जहां एक होटल में छोड़कर बिना बताए फरार हो गया। लगातार खोजबीन के बावजूद जब हारून नहीं मिला तो उसे खोजते हुए पत्नी पांच दिन पहले सुलतानपुर अपने शौहर के गांव आ पहुंची।

आरोप है कि उसे ससुरालीजनों ने घर में घुसने नहीं दिया। शौहर के माता-पिता और बहन आदि का रवैया भी विपरीत रहा, जिस पर युवती ने बल्दीराय थाने से सहायता मांगी, लेकिन पुलिस ने टरका दिया कि जाकर मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराओ। मजबूरन युवती बुधवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा से मिलने जिला मुख्यालय पहुंची। एसपी बर्मा ने प्रकरण को मानवीय दृष्टिकोण से लेते हुए बल्दीराय एसएचओ को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। एसपी ने युवती को उसके ससुराल में दाखिल कराकर रहने को कमरा दिलाने के लिए कहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000