शासकीय स्कूल में बाथरूम की साफ-सफाई और गोबर उठाते दिखे बच्चे, शिकायत पर प्रिंसिपल ने दी धमकी

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि कुछ स्कूली बच्चे स्कूल में ही साफ-सफाई और झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहे हैं। शिकायत करने पर स्कूल की मैडम ने उल्टा धमकी दी है। मंदसौर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भालोट में नई आबादी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय ईजीएस का एक वीडियो सामने आया है।

इसमें स्कूल की छोटी बच्चियां बाथरूम की सफाई करती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा दूसरे वीडियो में स्कूल की बच्चियां हाथ में बर्तन लेकर गोबर उठाती और टाट-पट्टी झटकती हुई दिख रही हैं। वीडियो बनता देख एक शिक्षिका बच्चियों को काम करने से रोक रही हैं, जबकि दूसरी शिक्षिका कह रही हैं कि यह स्कूल का काम है साफ-सफाई का, अपने को ही करना है। हालांकि, मामला जो भी हो लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की हकीकत सामने ला दी है।

मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिक वंदना परमार ने बताया कि बच्चों को सफाई के लिए कभी भी नहीं कहा जाता है। स्टाफ में तीन लोग हैं, एक समय से नहीं आया था। कमरे की सफाई के दरमियान बच्चे चले गए होंगे या लेट बाथ में गए होंगे, तब बाल्टी से पानी ढुल गया होगा, तब उन्होंने झाड़ू से सफाई की होगी। इसी दौरान रोड के समीप स्कूल होने के चलते सरपंच का ट्रैक्टर से निकलना हुआ होगा तो दिख गया।

उन्होंने आकर तत्काल वीडियो बना लिया। स्कूल की बाउंड्रीवॉल नहीं होने से बरामदे से रोज ही गोबर उठाना पड़ता है और जो बर्तन हैं काम में लाई जा रहे हैं वो पुराने हैं। मध्याह भोजन के लिए नए और बड़े बर्तनों का उपयोग किया जाता है।भालोट सरपंच नानालाल कुमावत ने बताया कि बतौर सरपंच हर बार की तरह बुधवार सुबह 10.30 बजे स्कूल की व्यवस्था देखने गया तो छोटे बच्चों से टॉयलेट की सफाई कराई जा रही थी।

मध्याह्न भोजन की थाली से गोबर उठवाया जा रहा था। मौके पर मैंने वीडियो बनाकर आपत्ति ली तो मैडम चिल्लाने लगीं और भला-बुरा कहने लगी। फिर मौके से मैं चला गया, क्योंकि वो मैडम हैं और कभी मैं फिर चेक करने गया तो कुछ भी आरोप लगा सकती हैं। क्योंकि वो पढ़ी-लिखी हैं, मैंने वीडियो डालकर व वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया। कुछ पालक भी कहने गए थे उनको भी कहा कि जहां शिकायत करना हो, कर लेना। वहीं, मैडम ने मुझे मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने की धमकी भी दी है।

मामले को लेकर जब हमने जिला शिक्षा अधिकारी सुदीप दास से बात की तो उनका कहना था कि मैं अभी कहीं विजिट पर हूं। मामला मेरी जानकारी में आया है। मैडम को पहले नोटिस जारी किया जाएगा, उसके बाद नोटिस के जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000