पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय पंखिया गैंग के तीन लुटेरों को लगी गोली, चार बदमाश हुए गिरफ्तार

कुशीनगर के रामकोला के माघी मठिया नहर पुल के पास एनएच पर गुरुवार तड़के स्कार्पियो सवार बदमाशों और पुलिस की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें अंतरराज्यीय पंखिया गैंग के तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक दौड़ाकर दबोच लिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास है और ये लूट व चोरी की घटना में वांछित हैं। इनके पास से चार तमंचा, कारतूस तथा चोरी के सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। एसपी धवल जायसवाल ने घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

यह है मामला…

संयुक्त टीम को सूचना मिली कि बदमाश रामकोला की ओर से पडरौना आ रहे हैं। इस पर टीम तड़के चार बजे माघी मठिया नहर पुल के पास रामकोला पडरौना मार्ग पर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस बीच आई स्कार्पियो को टीम ने रुकने का इशारा किया तो चालक तेज गति से वाहन भगाने लगा। टीम ने घेराबंदी की तो एनएच किनारे स्कार्पियो रोक उसमें सवार चार युवक पुलिस को निशाना बना फायरिंग करते हुए नहर की तरफ भागने लगे।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाश…

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से तीन घायल हो गए। घायलों की पहचान मुकद्दर अली, जाफर अली व जाहिद अली गढ़िया पैगंबर थाना हजरतपुर जिला बदायूं के रूप में हुई। वहीं समीदुल अली मुनता नगला थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज को टीम ने दौड़ाकर दबोच लिया। इनके पास से चार तमंचा, चार कारतूस, सोने चांदी के आभूषण, छीनी, हथौड़ा आदि बरामद हुआ है।

बदमाशों का है आपराधिक रिकार्ड…

मौके से पुलिस को चार खोखा भी मिला है। एसपी ने जिला अस्पताल पहुंच बदमाशों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। इनके विरुद्ध पडरौना कोतवाली, रवींद्र नगर धूस, तुर्कपट्टी थानों में मुकदमे दर्ज हैं। टीम में स्वाट, सर्विलांस, साइबर सेल के साथ रामकोला व पडरौना कोतवाली प्रभारी शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000