ऑनलाइन गेमिंग से दोस्ती हुई, फिर परवान चढ़ा था प्यार,हत्यारों ने युवती की हत्या कर सरयू में फेंका शव

ऑनलाइन गेमिंग (लूडो) के जरिये बाराबंकी के देवा निवासी 22 वर्षीय मानसी यादव की खदरा मदेयगंज के जुनैद से दोस्ती हुई। फिर प्यार परवाना चढ़ा। जुनैद शादीशुदा था। इसके बाद भी दोनों शादी की तैयारी में थे। जुनैद के परिवारवालों खासकर भाई अरशद को यह अखरने लगा। उसने साथी सलमान के साथ मिलकर मानसी की चाकू से गोदकर हत्या कर शव सरयू में फेंक दिया। अरशद और सलमान सीरियल किलर भाइयों सलीम, रुस्तम और सोहराब गैंग के गुर्गे हैं। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को स्कॉर्पियो क्लब के पास से दोनों को लूट के मामले में हिरासत में लिया तो वारदात का खुलासा हुआ।

एसटीएफ के डीएसपी डीके शाही के मुताबिक देवा के देकिलिया बक्सी निवासी बालकराम की बेटी मानसी का प्रेम प्रसंग मोहम्मद जुनैद से था। उसके भाई अरशद ने सलमान के साथ चार सितंबर को कार से मानसी को अगवा किया और देर रात कुर्सी रोड पर ले गए। चलती कार में ही उसे चाकू से गोदकर मार दिया। दोनों शव लेकर बहराइच रोड गए। यहां पुल से मानसी का शव फेंकने के बाद उसका मोबाइल व चाकू भी नदी में फेंक दिया। लौटने के बाद कार धुली। वारदात के वक्त पहने कपड़े गोमती में फेंक दिए। वारदात को दो सप्ताह से अधिक बीत चुका है। ऐसे में शव बरामद नहीं हो सका।

लूट की तैयारी में थे बदमाश, उसी में उठाए गए, खुला मामला…

एसटीएफ के मुताबिक इनपुट मिला था कि सलमान और अरशद सराफ से लूट करने वाले हैं। हिरासत में जब पूछताछ शुरू हुई तो दोनों ने मानसी की हत्या के राज से पर्दा उठाया। बेखौफ होकर पूरी घटना बताई। चूंकि, मानसी अपनी मर्जी से जुनैद के संपर्क में रह रही थी, इसलिए उसके परिवार वालों ने उसकी सुध नहीं ली। उसकी हत्या हुए दो सप्ताह से अधिक बीत चुका था, पर परिजन ने गुमशुदगी भी नहीं दर्ज कराई थी।

दो बार घर से आई थी युवती, इसलिए चढ़ गई सनक…

सूत्रों के मुताबिक करीब तीन महीने पहले जुनैद और मानसी संपर्क में आए। कुछ दिन बाद वह जुनैद के पास आकर रहने लगी। इसके कुछ दिन बाद अरशद व सलमान उसे घर छोड़ आए, लेकिन अगस्त में वह फिर वहां पहुंच गई। इस पर अरशद चिढ़ गया था। एसटीएफ के मुताबिक सलमान ने वारदात के लिए अरशद से मोटी रकम भी ली। हालांकि, पूछताछ में रकम नहीं बताई। आरोपी के पास से अवैध 32 बोर की पिस्टल, अवैध तमंचा, 7.65एमएम के तीन कारतूस, दो 315 बोर के कारतूस, दो मोबाइल और कार बरामद की।

नकली नोट में जेल जा चुका है सलमान…

सलमान पर अपहरण, चोरी आदि के आधा दर्जन केस हैं। नकली नोट के मामले में भी वह जेल जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ में बंद सीरियल किलर भाइयों का वह बेहद करीबी है। नशीली दवाइयों के कारोबार में भी उसकी संलिप्त

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000