मुज़फ्फरनगर पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने पति के साथ खाया जहर,हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुढ़ाना पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने पति के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।दोनों की हालत बिगड़ने की सूचना पर सीओ हिमांशु गौरव, इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुढ़ाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

एम्बुलेंस से दोनों को कस्बे की सीएचसी पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दंपती को जिला चिकित्सालय और बाद में मेरठ भेज दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला को बाइक पर ले जाने वाले मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को गांव का ही युवक अंकित अपनी मोटरसाइकिल से बुढ़ाना लाया था।

आरोप है कि युवक ने कोल्डड्रिंक्स में महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में महिला को युवक गढ़ी सखावतपुर के जंगल में ले जाकर युवक और उसके तीन साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। हालत बिगड़ने पर महिला को चिकित्सालय में उपचार दिलाया था। महिला के पति ने गांव के आरोपी युवक अंकित सहित चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला को बाइक पर ले जाने वाले मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी पकड़ लिया गया है। जल्द ही अन्य फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस टीम को दंपती के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मेरठ अस्पताल भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000