रील बनाते समय दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत... उत्तरप्रदेशसुल्तानपुर रील बनाते समय दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत,पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत,तीन घायल By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Sep 24, 2023 497 सुल्तानपुर- बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली गांव स्थित मुसाफिरखाना-देवरा मार्ग के गोमती नदी पुल पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। वहीं हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जानकारी के अनुसार मुसाफिरखाना-देवरा मार्ग के इसौली गोमती नदी पुल पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस दौरान बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार 497 Share