पहले नींद की गोली खिलाई, फिर कुल्हाड़ी से हाथ-पैर काटकर रेलवे लाइन पर फेंक दिया शव,छेड़खानी से तंग आकर दंपति ने उठाया कदम

यूपी के सोनभद्र जिले के जोरुखाड़ गांव में 13 सितंबर को रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने झारखंड निवासी दंपती को गिरफ्तार किया है। छेड़खानी से तंग आकर उन्होंने युवक की हत्या की बात स्वीकार की। दोनों ने बताया कि पहले युवक को नींद की गोली खिलाकर बेहोश किया। फिर कुल्हाड़ी और चाकू से दोनों हाथ-पैर काटकर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। बीते 13 सितंबर की रात जोरूखाड गांव में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की क्षत-विक्षत लाश मिली थी। उसके दोनों हाथ-पैर कटे हुए थे। काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान सीमावर्ती झारखंड के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कधवान गांव निवासी इरशाद आलम के रूप में हुई। पिता मुर्तजा हुसैन ने 22 सितंबर को थाने में तहरीर देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था।

छेड़खानी से तंग आकर छोड़ दिया था गांव मगर…

मामले का खुलासे में जुटे थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने परिजनों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर युवक के गांव के ही जाकिर अंसारी व उसकी पत्नी साइमा अंसारी को विंढमगंज थाना क्षेत्र के देवड़ी गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसओ ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की है।

जाकिर अंसारी ने पुलिस को बताया कि इरशाद आलम उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करता था। पति-पत्नी ने उसका विरोध भी किया तो वह उन्हें जान से मारने की भी धमकी देने लगा था। उन्होंने नगर ऊंटारी थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन कार्रवाई में देरी के चलते पति-पत्नी अपना गांव छोड़कर ससुराल देवड़ी में रहने आ गए थे। यहां आने के बाद भी इरशाद ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।

बोरे में भरकर बाइक से ले गया था शव…

ऐसे में उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।  12-13 की रात उसे बुलाकर खाने में नींद की गोली मिलाकर खिलाया गया। उसके बेहोश होने पर दो टंगारी व एक चाकू से उसके दोनों पैर और दोनों हाथ काटकर एक बोरे में भरकर बाइक से छह किमी दूर जोरूखाड़ ग्राम पंचायत में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि हत्या काे दुर्घटना समझा जा सके। एसओ ने बताया कि दंपती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वालों में थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी, कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी, आलोक मिश्रा व महिला कांस्टेबल ममता यादव शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000