झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से दो नवजातों की मौत, 12वीं पास आठ साल से कर रहा था मासूमों की जान से खिलवाड़

शामली जनपद के कैराना झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते दो नवजात बच्चों की मौत हो गई। नवजात बच्चों की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया, साथ ही सीएमओ को मामले से अवगत कराया। शनिवार सुबह करीब 3:00 बजे गांव बसेडा निवासी नाजिम की पत्नी तस्मीना ने सरकारी अस्पताल पर एक बेटे को जन्म दिया। नाजिम की मां रुखसाना ने बताया कि रात में ही अस्पताल पर मौजूद आशा ने कहा कि बच्चे के स्वास्थ्य में कमी है और फोन करके पास ही स्थित देव क्लीनिक के डॉक्टर नीटू को बुला लिया।

नीटू ने बच्चों को देखकर कहा कि इसे 72 घंटे मशीन में रखना पड़ेगा और पेट से गंदा पानी निकालना पड़ेगा। इसके बाद बच्चे को देव क्लीनिक पर एडमिट कर लिया। इसके अलावा आर्य पुरी निवासी ताहिर की पत्नी ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे सरकारी अस्पताल पर एक बेटे को जन्म दिया। ताहिर भी अपने नवजात बेटे को दिखाने के लिए देव क्लीनिक पर ले गया। डॉक्टर ने इसे भी 72 घंटे मशीन में रखने की सलाह दी और बच्चे को एडमिट कर लिया। रविवार सुबह 5:00 बजे परिजनों ने देखा कि दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद दोनों बच्चों के परिजनों ने हंगामा कर दिया।
 
परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर एयर कंडीशन और पंखा खोलकर सो गया, जिस कारण ठंड लगने से बच्चों की मौत हो गई है। सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि यह क्लीनिक पिछले 8 साल से चल रहा था, जबकि कथित डॉक्टर ने बताया कि वह केवल 12वीं पास है। आखिर जिले का स्वास्थ्य विभाग किस गहरी नींद में सोया पड़ा है कि आठ साल से एक 12वीं क्लास पास डॉक्टर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करता रहा और स्वास्थ्य विभाग सरकार से मोटी मोटी सैलरी लेता रहा। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नेत्रपाल ने बताया कि मामले में सीएमओ को अवगत करा दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000