65 हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध न करने की ली-शपथ: एनकाउंटर के डर से खाई कसम, थानाध्यक्ष बोले-प्रत्येक माह लगाएंगे सभी थाने में हाजिरी

सीतापुर में पुलिस द्वारा लगातार कुख्यात अपराधियों के खिलाफ की जा रही मुठभेड़ कार्रवाई और अपराधियों के संपत्ति जप्त करने के बाद अब हिस्ट्रीशीटरों में दहशत का माहौल है। इसी के चलते आज थाने के 65 हिस्ट्रीशीटरों ने थाने पहुंचकर अपराध ना करने की कसम खाई। थानाध्यक्ष राजीव सिंह की अगुवाई में इन हिस्ट्रीशीटरों ने थाने के अंदर ही शपथ लेते हुए अपराध ना करने की शपथ ली और इलाके में किसी भी प्रकार का अपराध होने पर पुलिस को जानकारी देने की शपथ लेते हुए पुलिस का सहयोग करने की बात कही।।

65 कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों ने ली शपथ…

मामला पिसावा थाना इलाके का है। यहां विभिन्न अपराधों में शामिल और कुख्यात 65 हिस्ट्रीशीटरों ने आज अपराध ना करने से तौबा की है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि आज दोपहर से ही थाने में हिस्ट्रीशीटरों का आना शुरू हो गया था और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आश्वासन दिए जाने के बाद सभी हिस्ट्रीशीटरों ने थाने में एकजुट होकर शपथ ली है। हिस्ट्रीशीटरों ने शपथ लेते हुए कहा कि वह अब किसी भी तरह का अपराध नहीं करेंगे और ना ही किसी तरह के अपराध में संलिप्त होंगे। और साथ ही पब्लिक का सहयोग भी करेंगे।हिस्ट्रीशीटरों ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अपराध घटित होने पर पुलिस को जानकारी देकर अपराधी की गिरफ्तारी करवाने में भी सहयोग करेंगे।

एनकाउंटर के डर से अपराध से तौबा…

पिसावां थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि आज 65 हिस्ट्रीशीटरों ने थाने में शपथ ली है। इसके साथ ही यह हिस्ट्रीशीटर प्रत्येक माह थाने में आकर अपनी हाजिरी लगाएंगे। उन्होंने बताया कि यह सभी आसपास होने वाली अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस का सहयोग भी करेंगे। गौरतलब है कि बीते डेढ़ माह के अंतराल में एसपी चक्रेश मिश्राम की अगुवाई में 4 अपराधियों के खिलाफ इनकाउंटर की कार्यवाई की गई। इस दौरान 4 बदमाशों को पुलिस की गोली का शिकार होना पड़ा। इसी के चलते अपराधियों ने अपराध न करने की शपथ ली है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000