दारोगा पर महिला से गैंगरेप का आरोप, चलती कार में साथियों के साथ की शर्मनाक हरकत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में गंगापार के सराय ममरेज थाना क्षेत्र की जंघई चौकी इंचार्ज ने पुलिस महकमे को शर्मसार किया है। चौकी इंचार्ज दारोगा पर एक महिला के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर चलती कार में रेप करने का आरोप लगा है। दारोगा पर रेप के आरोप से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। मामला सामने आते ही हंडिया एसीपी को जांच सौंप गई है। पूरी घटना भदोही जिले की बताई जा रही है। पीड़िता अनुसूचित जाति की है। पीड़िता के मुताबिक उसे कोई व्यक्ति फोन पर परेशान करता था और अश्लील बातें करता था। फोन पर बात न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसी मामले की शिकायत करने पीड़िता चौकी इंचार्ज के पास गई थी। चौकी इंचार्ज ने शिकायती पत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद 21 सितंबर शाम 6 बजे चौकी इंचार्ज ने फोन कर पीड़िता को बुलाया और कहा कि जो तुम्हें परेशान करता है उसकी गिरफ्तारी करनी है।

निजी कार से भदोही ले जाते समय हुई वारदात…

महिला के चौकी पहुंचने पर चौकी इंचार्ज अपने तीन अन्य सिपाहियों के साथ निजी कार से उसे भदोही ले गए। रास्ते में दुर्गागंज बाजार में उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिला दी, जिसके बाद कार में उसके साथ गैंगरेप किया। लौटते वक्त भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास कार पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगा नशे में धुत था। महिला का आरोप है कि सरकारी गाड़ी से दुर्गागंज के दरोगा और सिपाही उसे पुलिस चौकी ले गए। इस घटना के बारे में जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित महिला भोर में अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस फसरों से की पुलिस अफसर के संज्ञान में आने के बाद तफ्तीश शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मामला पुलिस से जुड़ा होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000