बैंक लॉकर में रखे 18 लाख रुपये चट कर गई दीमक,जेवर के साथ पॉलीथिन में रखे थे नोट,खाताधारक के उड़े होश

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां बैंक ऑफ बड़ौदा की रामगंगा विहार शाखा के लाॅकर में जेवर और कीमती सामान रखने वाले एक ग्राहक ने 18 लाख रुपये रखे थे, जिसमें दीमक लग गई और 18 लाख रुपये खत्म हो गए। इसका पता भी तब लगा जब लॉकर होल्डर महिला इसका रिन्यूवल कराने बैंक गई।वहां जाकर लॉकर खोला तब देखा कि दीमक 18 लाख के नोटों को खा चुकी है। इसके बाद तो महिला के होश उड़ गए। लॉकर होल्डर महिला ने ब्रांच मैनेजर से शिकायत की, जिसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया। इस गंभीर मामले की जांच बैंक द्वारा शुरू कर दी गई है।

जानें क्या है पूरा मामला…

मुरादाबाद की आशियाना कॉलोनी की अलका पाठक ने अपनी बेटी की शादी के लिए अक्टूबर 2022 में जेवर के साथ 18 लाख रुपये बैंक के लॉकर में रखे थे। अलका पाठक को सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा में एग्रीमेंट रिन्यूवल और केवाईसी के लिए बुलाया गया था। जब अलका पाठक बैंक पहुंची तो उन्होंने लॉकर खोल कर देखा, जिसमें जेवर के साथ 18 लाख रुपये रखे थे। लॉकर खोलते ही उनके होश उड़ गए। अलका पाठक ने देखा कि लॉकर में रखे उनके सारे नोट दीमक खा गई, जिसके बाद उन्होंने इस मामले को बैंक के अधिकारी को बताया। इसके बाद मामला चर्चा में आया।

काली पॉलीथीन में रखे थे 18 लाख रुपये…

अलका पाठक का कहना है कि उनका बिस्तर सप्लाई का एक छोटा सा बिजनेस है। इसके साथ वो बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती हैं। कुछ दिन पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी तब बची रकम और कमाई जमा पूंजी उन्होंने अपनी दूसरी बेटी की शादी के लिए अक्टूबर 2022 में बैंक के लॉकर रख दी। इसमें करीब 18 लाख रुपये और कुछ जेवर रख दिए थे, लेकिन उनको मालूम नहीं था कि लॉकर में नोट रुपये नहीं रख सकते हैं। उन्होंने खुद ही लॉकर में जेवर के साथ काली पॉलीथीन में 18 लाख रुपये रख दिए थे। वहीं ब्रांच मैनेजर ने अलका पाठक से कहा है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी, रिपोर्ट आने के बाद जानकारी साझा की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000