एएनएम सेंटर में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी.... उत्तरप्रदेशसीतापुर एएनएम सेंटर में लगी भीषण आग में अंदर रखी फाइलें जलकर हुई राख, फर्नीचर भी हुआ ख़ाक By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 27, 2023 308 सीतापुर जिले के रोटिगोदाम स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में सुबह करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से अंदर रखा सामान और फाइलें जलकर राख हो गईं। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। आग इतनी भीषण है कि अंदर रखा फर्नीचर और फाइलें अभी भी सुलग रही हैं। जलकर राख हुआ प्रशिक्षण का सामान… एएनएम के प्रशिक्षण के लिये रखा स्टॉक व प्रशिक्षण सामग्री इस आग में जलकर राख हो गई है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। बाहर से बंद था गेट, वरना नहीं धधकती भीषण आग… सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट की बात सामने आ रही है। फायर एक्सटिंगुशर लगे थे लेकिन बाहर से लॉक लगा था। अगर लॉक नहीं होता तो काफी हद तक दमकल के आने से पहले आग पर काबू पा लेते। आग से काफी नुकसान हुआ है। इसका आकलन किया जाएगा। दुर्घटना 308 Share