गैंगस्टर काजल किन्नर की दो करोड़ की संपत्ति जब्त: पुलिस ने लिया एक्शन, बच्चों को नपुंसक बनाकर भीख मंगाने का था आरोप

सीतापुर में पुलिस ने गैंगस्टर काजल किन्नर की अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कार्यवाई की हैं। देर शाम मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस और राजस्व की टीम ने डुग्गी पीटकर संपत्ति को जब्त करने की कार्यवायी करते हुए नोटिस चस्पा की है। पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर की जब्त की गयी कुल संपत्ति की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। गैंगस्टर की जब्त की गई संपत्ति में एक आवासीय मकान, दो प्लॉट सहित 4 गाड़ियों सहित बैंकों में जमा करीब 4 लाख से अधिक रुपए शामिल हैं।

बच्चों को नपुंसक बनाकर भीख मंगवाने का आरोप….

 

मामला सिधौली कोतवाली इलाके का है। यहां वर्ष 2022 में कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले की निवासी काजल किन्नर पर गरीब बच्चों को नपुंशक बनाकर उनसे चौराहों पर भीख मंगवाने का आरोप लगा था। पुलिस ने कई बच्चों को बरामद कर काजल किन्नर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की थी। काजल किन्नर के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों के होने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए काजल किन्नर की अपराध से अर्जित संपत्ति को भी चिन्हित करते हुए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में जपती करने के लिए प्रेषित किया।

2 करोड़ की संपत्ति जब्त…

जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश के बाद सिधौली एसडीएम राखी वर्मा सहित भारी पुलिस वाले मौके पर पहुंचकर आज देर शाम काजल किन्नर की दो करोड रुपए की संपत्ति को जप्त करते हुए राजस्व में निहित कर दिया है। सीओ सिधौली शोभित कुमार का कहना है कि इस जब्ती करण में काजल किन्नर के बैंक खाते में मौजूद 4 लाख से अधिक की नगदी सहित दो चार पहिया वाहन दो बाइक एक आवासीय मकान सहित दो प्लाटों को जप्त करते हुए सील कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000