ओपी राजभर ने कहा- सपा में शिवपाल को संदेह की नजर से देखा जाता है, राहुल गांधी पर भी दिया बड़ा बयान

वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर शनिवार को काशी पहुंचे। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए राजभर ने समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव,स्वामी प्रसाद मौर्य और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। ओपी राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी में शिवपाल सिंह यादव को संदेह की नजर से देखा जाता है। राजभर ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी बड़ी बात कही। राहुल गांधी के अयोध्या दौरे को लेकर भी सवाल उठाए और राहुल गांधी पर तंज भी कसा।

सोनभद्र में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को शामिल होने के बाद सुभासपा मुखिया ओपी राजभर शनिवार को काशी पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से राजभर ने बातचीत किया। इस दौरान राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के दलित सहभोज को ड्रामा बताया। अखिलेश यादव के सीट बांटने वाले बयान को लेकर सवाल पूछने पर ओपी राजभर ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के साथ रहा हूं और अखिलेश यादव ने सीट बंटवारे के दौरान मेरा भी पेट भर दिया था। कहा कि समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव को भी संदेह की नजर से देखा जाता है।

राहुल गांधी के अयोध्या जाने वाली खबर को लेकर उनसे सवाल किया गया तो ओपी राजभर ने कहा कि राहुल गांधी कौन सा बड़ा तोप लेकर अयोध्या जा रहे हैं, दर्शन करने से वोट नहीं मिलता है। राजभर से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म पर की जा रही बयान बाजी को लेकर प्रश्न किया गया।जिस पर राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर बयान देते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी को जब तक रसातल में नहीं पहुंचा देंगे तब तक वह दम नहीं लेंगे और इसीलिए स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी में इसीलिए भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000