रामनगरी में एक दीप रामभक्तों के नाम,अनुष्ठान शुरू कर मंदिर आंदोलन के शहीदों को ट्रस्ट देगा श्रद्धांजलि

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या का नाम सुनते ही लोगों के मन में भगवान राम के प्रति श्रद्धा के भाव उमड़ पड़ता है। सदियों का संघर्ष और लाखों रामभक्तों के बलिदान के बाद करोड़ों हिंदुओं के संकल्प की सिद्धि प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के रूप में हो रही है। पांच सौ सालों तक चला राम मंदिर आंदोलन में जिन रामभक्तों ने अपने प्राण गंवाया है, उन रामभक्तों को पहली बार रामनगरी में सरयू तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पितृ पक्ष में 11 दिवसीय अनुष्ठान शुरू करने जा रहा है।

इसका शुभारंभ 3 अक्तूबर को नवाह पारायण के साथ होगा। पितृपक्ष का शुरू हो चुका है। पहली बार पितृपक्ष में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर आंदोलन के बलिदानियों की आत्मशांति के लिए अनुष्ठान शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को संघ कार्यालय में ट्रस्ट ने विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की है। बताया गया कि एक दीप रामभक्तों के नाम अनुष्ठान का शुभारंभ 3 अक्तूबर से होगा।

इसके तहत अयोध्या जिले के दस हजार परिवारों में रामायण का नवाह पारायण और रामचरित मानस के नवाह पारायण का आयोजन होगा। बैठक में इस आयोजन की योजना-रचना तैयार की गयी। 11 अक्तूबर को नौ दिवसीय नवाह पारायण का समापन होगा। इसके बाद अनुष्ठान के अंतिम दिन 13 अक्तूबर को राम की पैड़ी पर वृहद दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा। इसमें 10 हजार दीप जलाकर हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत अन्य ट्रस्टी संघ व विहिप के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी को जिम्मेदारियां बांटी गई हैं।

संघ अयोध्या जिले में 10 हजार परिवारों को चिन्हित कर रहा है, जो इस अनुष्ठान में सहभागी बनकर राम मंदिर आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। यह योजना आध्यात्मिक नगरी काशी के प्रसिद्ध विद्वान लक्ष्मीकांत द्विवेदी के सुझाव पर तैयार की गयी है। लक्ष्मीकांत ने सुझाव दिया है कि मंदिर का उद्घाटन जनवरी में होना है। ऐसे में राम मंदिर निर्माण के लिए जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है उन्हें नमन किया जाना चाहिए। उनका आशीर्वाद व कृपा लेने के लिए यह अनुष्ठान होगा। पितृपक्ष में इन्हें श्रद्धांजलि देने की योजना बनी है। बता दें कि लक्ष्मीकांत द्विवेदी के निर्देशन में ही रामलला की प्राणप्रतिष्ठा का अनुष्ठान भी संयोजित है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000