रामजानकी मंदिर के पुजारी की हत्या, हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंका शव

प्रयागराज के नवाबगंज में में रामजानकी मंदिर के पुजारी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ और पैर कपड़े से बांधकर उनका शव मंदिर के पास खेत में फेंक दिया गया। सुबह घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के बाद मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियां भी खेत में फेंक दी गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जाहिर तौर पर शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। दम घुटन से हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। आनापुर गांव में आईकेएम पीजी कॉलेज परिसर में राम जानकी का मंदिर है। यहां पर करीब दो दशक से एक दिव्यांग पुजारी महेंद्र मणि त्रिपाठी (45) पु्त्र बलराम पूजा पाठ और मंदिर की देखरेख करते थे। वह बिहार में सिवान के रहने वाले थे। सोमवार को उनकी लाश मंदिर के पास खेत में पाई गई। हाथ-पैर कपड़े की रस्सी से बंधे थे और मुंह में भी कपड़ा ठूंसा गया था।

मंदिर से मूर्तियां भी गायब…

मंदिर का ताला भी टूटा था और मूर्तियां गायब थीं। हालांकि कुछ देर बाद मूर्तियां मंदिर के पास खेत में पड़ी मिलीं। सुबह मंदिर की ओर गए ग्रामीणों ने पुजारी का शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर में पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

बिहार में चल रहा था विवाद…

डॉग स्क्वॉयड टीम ने पहुंचकर छानबीन की। उधर, पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि पुजारी का अपने पैतृक गांव सिवान बिहार में पारिवारिक विवाद चल रहा था। हो सकता है हत्या इसी के चलते की गई हो। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसीपी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000